{"_id":"6ad4df75a62d0c8d820794a3","slug":"residents-troubled-by-lack-of-cleanliness-in-affordable-flats-society-noida-news-c-491-1-rgh1003-11645-2026-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: अफोर्डेबल फ्लैट्स सोसाइटी में सफाई नहीं होने से निवासी परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: अफोर्डेबल फ्लैट्स सोसाइटी में सफाई नहीं होने से निवासी परेशान
Sun, 18 Oct 2026 08:32 PM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
Updated Sun, 18 Oct 2026 08:32 PM IST
विज्ञापन
- जगह-जगह कूड़े के ढेर, नालियों में जमा गंदगी और टूटे कूड़ेदानों से बढ़ी परेशानी
यमुना सिटी (संवाद)। सेक्टर 22डी स्थित प्राधिकरण की अफोर्डेबल फ्लैट्स सोसाइटी में सफाई व्यवस्था ठीक नहीं होने से निवासी परेशान हैं। नियमित सफाई नहीं होने के कारण परिसर में जगह-जगह कूड़ा पड़ा रहता है। वहीं, नालियों की सफाई नहीं होने से उनमें गंदगी जमा है। इससे मच्छर पनपने और बीमारियां फैलने की आशंका बनी हुई है।
सोसाइटी निवासी विनोद और अरविंद चतुर्वेदी ने बताया कि परिसर में नियमित रूप से सफाई नहीं कराई जा रही है। कूड़ा डालने के लिए रखे गए कई कूड़ेदान भी टूटे पड़े हैं। इससे कूड़ा व्यवस्थित तरीके से एकत्र नहीं हो पाता है। नालियों में गंदगी जमा होने से आसपास का वातावरण भी प्रभावित हो रहा है। निवासियों का कहना है कि सोसाइटी में रहने वाले परिवारों को स्वच्छ वातावरण मिलना चाहिए, लेकिन सफाई व्यवस्था की अनदेखी के कारण उन्हें रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से नियमित सफाई कराने, नालियों की गंदगी हटवाने और टूटे कूड़ेदानों की मरम्मत कराने या उनकी जगह नए कूड़ेदान रखवाने की मांग की है।