{"_id":"685965c7871f629d0d0b68e4","slug":"residents-sat-on-a-dharna-for-two-and-a-half-hours-to-get-the-control-panel-installed-noida-news-c-23-1-vns1013-66018-2025-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: कंट्रोल पैनल लगवाने के लिए ढाई घंटे तक धरने पर बैठे निवासी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: कंट्रोल पैनल लगवाने के लिए ढाई घंटे तक धरने पर बैठे निवासी
विज्ञापन
- 16 जून को डीजी सेट का चोरी हो गया था कंट्रोल पैनल
-बिल्डर ने नया कंट्रोल पैनल लगवाने का दिलाया भरोसा
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित कासा ग्रीन्स सोसाइटी में डीजी सेट का कंट्रोल पैनल चोरी होने के बाद दोबारा नहीं आने से निवासियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। निवासियों ने सोमवार को एओए टीम के साथ सेक्टर 63 स्थित बिल्डर कार्यालय में धरने पर बैठकर ढाई बजे से लेकर पांच बजे तक विरोध किया।
एओए सचिव महेश यादव ने बताया कि 16 जून को डीजी सेट का कंट्रोल पैनल चोरी हो गया था। इसकी रिपोर्ट सिक्योरिटी ने चेरी काउंटी पुलिस चौकी में की गई, लेकिन अभी तक जांच हो रही है। एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी बिल्डर कंट्रोल पैनल का इंतजाम नहीं कर पाया है। जिससे पावर बैक न होने से बिजली जाने के दौरान लोगों को दो से तीन घंटे तक गर्मी में रहना पड़ता है। बिना बिजली के कई बच्चे और बुजुर्ग बीमार हों गए। उन्होंने बताया कि विरोध करने पर बिल्डर की ओर से भरोसा दिलाया गया है कि मंगलवार शाम तक नया कंट्रोल पैनल आ जाएगा। और डीजी सामान्य काम करने लगेगा। यदि मंगलवार तक समस्या का समाधान नहीं हुआ तो निवासियों ने कानूनी कार्रवाई की धमकी दी है। इस मौके पर अमित सारस्वत, अनुपमा मिश्रा ,डॉ मकसूद अहमद, माया शंकर श्रीवास्तव , रोहित सिंह ,राहुल राजपूत ,संजीव कुमार, सुशील सक्सेना , दीपक गुप्ता आदि शामिल रहे।