{"_id":"68b30ac089ea719fe9061f58","slug":"residents-raised-slogans-and-sat-on-a-dharna-near-the-gate-so-that-they-get-the-necessary-facilities-grnoida-news-c-23-1-lko1064-73414-2025-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: नारेबाजी की और गेट के पास धरने पर बैठे निवासी ताकि जरूरी सुविधाएं मिलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: नारेबाजी की और गेट के पास धरने पर बैठे निवासी ताकि जरूरी सुविधाएं मिलें
विज्ञापन
गौड़ यमुना सिटी के लोगों का आरोप, पार्किंग से सुरक्षा व्यवस्था तक अच्छी नहीं है, बिल्डर प्रबंधन के आश्वासन पर माने
माई सिटी रिपोर्टर
यमुना सिटी। गौड़ यमुना सिटी के निवासियों ने शनिवार को बिल्डर के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। करीब छह घंटे तक मुख्य गेट के पास धरने पर बैठे रहे। उनकी मांग है कि जरूरी सुविधाएं मिलें। आरोप है कि पार्किंग से सुरक्षा व्यवस्था तक अच्छी नहीं है। जगह-जगह गंदगी फैली है। सड़कों पर सीवर का पानी बहता रहता है। गड्ढे बन गए हैं। आखिर में बिल्डर प्रबंधन के बैठक कर समाधान का आश्वासन दिया।
निवासियों ने बताया कि सोसाइटी में करीब 2,500 परिवार रह रहे हैं। ज्यादातर टावर के ऊपर रखी पानी की टंकी का ढक्कन खुला है। उसमें बंदर और पक्षी मर रहे हैं। गंदगी जा रही है। पानी फ्लैटों में पहुंच रहा है। इससे बीमारी फैलने का खतरा बना रहता है। पार्किंग की सुविधा नहीं है। दो फ्लोर पर पार्किंग है लेकिन एक पूरी तरह से बंद है। दूसरे के काफी हिस्से पर बिल्डर का कब्जा है। पार्किंग को लेकर आए दिन निवासियों के बीच झगड़े होते रहते हैं।
उन्होंने कहा कि आए दिन सीवर ओवरफ्लो होता है। सड़कों पर गंदा पानी बहता रहता है। साफ-सफाई की कोई व्यवस्था नहीं है। जगह-जगह गंदगी है। पावर बैकअप नहीं दिया गया है जबकि इसका पैसा भी बिल्डर ले चुका है। अब अलग से कनेक्शन देने के नाम पर अतिरिक्त पैसे मांगे जा रहे हैं। लावारिस कुत्ते और बंदरों से लोग परेशान हैं। लोगों का आरोप है कि हाल ही में घरों में चोरी हो गई थी। सोसाइटी के अंदर की सड़कें टूटी हुई हैं। प्रदर्शन करने वालों में श्रवण अवाना, सैंडी पुंडीर, विशाल चौहान, लक्ष्मण कुंतल, एचपी सिंह, संदीप राठी, अंकित, भूपेंद्र सिंह, धर्मेंद्र राय, शिवा, नेत्रपाल, किरनपाल शर्मा आदि निवासी मौजूद रहे।