{"_id":"68989645fb0dd4ba64041e5a","slug":"residents-protested-for-not-getting-facilities-noida-news-c-23-1-lko1064-71206-2025-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: निवासियों ने सुविधाएं नहीं मिलने पर जताया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: निवासियों ने सुविधाएं नहीं मिलने पर जताया विरोध
विज्ञापन
-पांच सप्ताह से चल रहा प्रदर्शन, चार्ज के नाम पर अवैध वसूली का आरोप
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित इरोस सम्पूर्णम सोसाइटी के निवासियों ने लगातार पांचवें सप्ताह भी सुविधाओं की मांग को लेकर रविवार को प्रदर्शन किया। निवासियों का आरोप है कि सोसाइटी में बिजली और पानी जैसी सुविधाएं भी ठीक तरीके से नहीं मिल रही है वहीं, चार्ज के नाम पर लोगों से अवैध वसूली की जाती है।
निवासी शशिधर भट्ट ने बताया कि पहले हफ्ते लोगों ने अपनी मांगों का ज्ञापन इस्टेट मैनेजर बाबिश को सौंपा था, लेकिन उच्च प्रबंधन ने सभी मांगों को खारिज कर दिया। दूसरे हफ्ते भी निवासियों ने सेक्टर-3 पुलिस चौकी में लगातार विरोध और बिल्डर की अवैध गतिविधियों की शिकायत दर्ज कराई। तीसरे हफ्ते, बिल्डर की ओर से बैठक का वादा किया गया लेकिन अभी तक नहीं हुई। वहीं दो अगस्त को लोगों के खिलाफ शांति भंग करने के आशंका का जताने का पुलिस द्वारा नोटिस जारी किया गया,जो कि बिल्डर प्रबंधन ने लोगों को दबाने के लिए कराया। जिसके विरुद्ध चौथे हफ्ते लोगों ने प्रदर्शन किया। निवासियों ने पांचवें सप्ताह भी विरोध जारी रखा। निवासी अभिषेक कुमार ने बताया कि इरोस मार्ट तक मार्च निकाला गया। उन्होंने बताया कि आए दिन घरों में बिजली प्रभावित रहती है। साथ ही, लाइट न आने पर डीजी का संचालन भी नहीं किया जाता है, जिससे लोगों को और अधिक परेशानी होती है। वहीं, कॉमन एरिया का बिजली चार्ज दोबारा लिया जा रहा है।