फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Residents of sectors bordering Delhi are concerned about the rising incidents of theft.

Noida News: दिल्ली से सटे सेक्टरों में बढ़ रही चोरी की घटनाओं से परेशान सेक्टरवासी

Tue, 08 Sep 2026 05:49 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2026 05:49 PM IST
विज्ञापन
Residents of sectors bordering Delhi are concerned about the rising incidents of theft.
-सेक्टर-11, 55 और 56 में चोरी व झपटमारी की घटनाओं से चिंता, पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग
विज्ञापन

फोटो-
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। दिल्ली से सटे नोएडा के विभिन्न सेक्टरों में चोरी और झपटमारी की बढ़ती घटनाओं ने सेक्टरवासियों की चिंता बढ़ा दी है। लोगों का कहना है कि कहीं चोर दीवार फांदकर सेक्टर में प्रवेश कर रहे हैं तो कहीं दिनदहाड़े एसी के कॉपर वायर, बाइक और अन्य सामान चोरी करने की घटनाएं सामने आ रही हैं। निवासियों ने पुलिस से नियमित गश्त बढ़ाने और संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने की मांग की है।
सेक्टर-11 के आरडब्ल्यूए अध्यक्ष दिनेश कृष्णन ने बताया कि सेक्टर चारों तरफ से खुला है। ऐसे में मोबाइल छीनने, चेन झपटने और बाइक चोरी जैसी वारदात के बाद आरोपी आसानी से निकल सकते हैं। उनका आरोप है कि पिछले एक महीने में चार से पांच चोरी और झपटमारी की घटनाएं हो चुकी हैं। शिकायत के बावजूद पर्याप्त कार्रवाई नहीं हुई है। सेक्टर में पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाने और आसपास बैरियर लगाकर संदिग्धों की जांच की मांग की गई है। इससे महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों में भी असुरक्षा की भावना है। सेक्टर-55 और 56 के निवासी भी चोरी की घटनाओं को लेकर परेशान हैं। उनका कहना है कि कई बार चोर दीवार फांदकर अंदर प्रवेश कर जाते हैं और बाइक समेत अन्य सामान चोरी कर फरार हो जाते हैं। निवासियों ने दोनों क्षेत्रों की पुलिस के बीच बेहतर समन्वय की जरूरत बताई है।
विज्ञापन

सेक्टर-51 में बिना नंबर प्लेट की गाड़ियों से चिंता-
सेक्टर-51 में भी चोरी की शिकायतें सामने आ रही हैं। आरडब्ल्यूए महासचिव संजीव कुमार ने बताया कि एक वीडियो में कुछ बच्चों के चोरी की घटनाओं में शामिल होने का आरोप सामने आया है। वहीं, बिना नंबर प्लेट की एक गाड़ी तीन बार सेक्टर में देखी गई, जो रिदम स्कूल के गेट के सामने खड़ी मिली। आरडब्ल्यूए ने पुलिस से पेट्रोलिंग बढ़ाने, चोरी हुई साइकिलों की तलाश कराने और संदिग्ध वाहनों की जांच करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट-
एक महीने में चार से पांच चोरी और झपटमारी की घटनाएं हो चुकी हैं। -दिनेश कृष्णन, आरडब्ल्यूए अध्यक्ष, सेक्टर-11
दीवार फांदकर चोर सेक्टर में घुसते हैं और बाइक चोरी जैसी वारदात करते हैं। -संजय मावी, निवासी, सेक्टर-56
दोनों क्षेत्रों की पुलिस के बीच बेहतर समन्वय होना चाहिए। -सतनारायण गोयल, निवासी, सेक्टर-55
बिना नंबर प्लेट की गाड़ियां भी सेक्टर में आने से चिंता बढ़ी है। -संजीव कुमार, आरडब्ल्यूए महासचिव, सेक्टर-51
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed