{"_id":"6a115873f70c8f447b07b7eb","slug":"residents-of-sector-3-b-block-in-greater-noida-are-troubled-by-power-cuts-2026-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: बिजली कटौती से परेशान ग्रेटर नोएडा के सेक्टर-3 बी-ब्लॉक के निवासी, एनपीसीएल अधिकारियों के सामने रखी समस्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: बिजली कटौती से परेशान ग्रेटर नोएडा के सेक्टर-3 बी-ब्लॉक के निवासी, एनपीसीएल अधिकारियों के सामने रखी समस्या
Sat, 23 May 2026 01:05 PM IST
Vijay Singh Pundir
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Sat, 23 May 2026 01:05 PM IST
सार
निवासियों ने अधिकारियों को बताया कि पिछले कुछ समय से क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती और अचानक पावर ट्रिप होने की घटनाएं बढ़ गई हैं, जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गर्मी के मौसम में स्थिति और अधिक गंभीर हो गई है।
विज्ञापन
बिजली कटौती से परेशान ग्रेटर नोएडा के निवासी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ग्रेटर नोएडा (पश्चिम) के सेक्टर-3 बी-ब्लॉक में लगातार हो रही बिजली कटौती और बार-बार पावर ट्रिप की समस्या को लेकर स्थानीय निवासियों ने एनपीसीएल अधिकारियों के समक्ष अपनी आवाज बुलंद की। नागरिकों के एक प्रतिनिधिमंडल ने अधिकारियों से मुलाकात कर क्षेत्र में बिजली व्यवस्था सुधारने की मांग की।
विज्ञापन
निवासियों ने अधिकारियों को बताया कि पिछले कुछ समय से क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती और अचानक पावर ट्रिप होने की घटनाएं बढ़ गई हैं, जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गर्मी के मौसम में स्थिति और अधिक गंभीर हो गई है।
विज्ञापन
इस दौरान देव राज तिवारी एवं अन्य निवासियों ने एनपीसीएल अधिकारियों को क्षेत्र की समस्याओं से विस्तार से अवगत कराया। अधिकारियों ने निवासियों को आश्वासन दिया कि समस्या के समाधान के लिए जल्द ही आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
एनपीसीएल की ओर से बताया गया कि बढ़ते बिजली लोड के कारण तकनीकी दिक्कतें सामने आ रही हैं। इन्हें दूर करने के लिए टेक्निकल और मार्केटिंग टीम सेक्टर-3 का निरीक्षण करेगी, ताकि भविष्य में बिजली ट्रिपिंग और कटौती की समस्या से राहत मिल सके।
यह बैठक प्लॉट नंबर ईएसएस, टेकजोन-IV, चेरी काउंटी सोसाइटी के सामने आयोजित की गई, जिसमें पवन शर्मा, इन्द्र भाटी, विवेक चौहान, हरेंद्र शर्मा, धर्मेंद्र सिंह, आजाद सिंह, प्रकाश चौधरी, शशि शेखर और दिलीप कुमार सहित कई निवासी मौजूद रहे।