फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Residents of 15 colonies deprived of basic amenities

मूलभूत सुविधाओं से वंचित 15 कॉलोनियों के निवासी

Thu, 10 Dec 2020 11:09 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 10 Dec 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
Residents of 15 colonies deprived of basic amenities
फिरोजपुर झिरका। सरकार की ओर से शहर की 15 कॉलोनियों को पिछले 20 सालों से वैध नहीं किया गया है। अवैध कॉलोनी के बहाने शहर का आधा हिस्सा बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, पक्के रास्तों की सुविधाओं से दूर है। विडंबना यह है कि नगरपालिका के चुनावों में हर बार अवैध कॉलोनी के लोगों से वोट लेकर पार्षद चुना जाता है। लोगों को वैध कराने का भरोसा दिया जाता है लेकिन आज तक कालोनियों को वैध नहीं कराया जा सका है।
विज्ञापन

शहर की कुल आबादी का आधा हिस्सा नए फिरोजपुर झिरका के नाम से शहर के चारो ओर बसा हुआ है। नगरपालिका के अनुसार 18 कॉलोनी अवैध रूप से बसी हुई है। जिनमें से तीन को सरकार ने वैध करने की अनुमति प्रदान की गई है शेष 15 कॉलोनी आज भी अवैध बनी हुई है। अवैध कॉलोनी के बहाने शहरवासियों को पेयजल, कच्चे रास्तों, शिक्षा, स्वास्थ्य जैसी आवश्यक जनहित की सुविधाओं से वंचित किया हुआ है।
विज्ञापन

वर्जन-
नगर पालिका के चुनाव में अवैध कॉलोनियों के मतदाताओं के वोटों से पार्षद तो चुना जाता है, लेकिन सुविधाओं के नाम पर कॉलोनी को अवैध बताकर विकास से हाथ पीछे खींच लिया जाता है। - असलम खान, शिव कॉलोनी
विज्ञापन
विज्ञापन

पेयजल की समस्या काफी ब़ी है। पुरुष कामकाज के लिए घर से बाहर चले जाते हैं। महिलाओं को पीने के पानी के लिए दूर-दूर गांवों तक भटकना पड़ता है। नगरपालिका की ओर से 20 सालों से एक नल तक नहीं लगाया गया है। - शबनम, समाजसेवी फिरोजपुर झिरका
जब कालोनी के वोटों से पार्षद चुना जा सकता है तो शिक्षा, पानी, स्वास्थ्य जैसी जरूरी सुविधाओं के नाम पर अवैध कॉलोनी का बहाना क्यों बनाया जा रहा है। कॉलोनियों में सीवर लाइन भी नहीं है, बरसात के दिनों में यहां से निकलना भी मुश्किल होता है। - वीरमति, पंजाबी कॉलोनी

शहर की 18 अवैध कॉलोनियों को वैध करने के लिए चार साल पूर्व सरकार के पास रिपोर्ट भेजी गई थी। उनमें से तीन कॉलोनियों को वैध किया गया है। 15 कॉलोनियां आज भी अवैध हैं। सरकार की ओर से कभी जरूरी सुविधाएं मुहैया कराने के आदेश मिलते हैं, तो कभी अवैध कॉलोनी विकास नहीं करने का फरमान मिलता है। नगरपालिका सरकार के नियमों से बाहर जाकर अवैध कालोनियों में कुछ नहीं कर सकती। - अशोक गुर्जर, चेयरमैन नगरपालिका फिरोजपुर झिरका
फोटो- शिव कालोनी में कच्चे पड़े रास्ते।
कालोनी के बीच बह रहा गंदे पानी का नाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed