Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Residents grappling with road, parking and traffic jam problems

Noida News: रोड, पार्किंग और जाम की समस्या से जूझ रहे निवासी

Sun, 30 Nov 2025 06:43 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 30 Nov 2025 06:43 PM IST
विज्ञापन
Residents grappling with road, parking and traffic jam problems
- गौड़ सिटी-1 में फर्स्ट एवेन्यू निवासियों ने कहा, बिल्डर को टाउनशिप का मेंटेनेंस देने के बाद भी नहीं मिल रही सुविधा
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। टाउनशिप में बसाकर निवासियों के साथ बिल्डर की ओर से छल किया गया है। गौड़ सिटी-1 में आने वाली सोसाइटी के निवासियों को सड़क, स्ट्रीट लाइट, ओवरफ्लो हो रहे नाले की समस्या से जूझना पड़ रहा है। रविवार को गौड़ सिटी-1 फर्स्ट एवेन्यू के निवासियों ने अमर उजाला संवाद के दौरान इन तमाम समस्याओं का मुद्दा उठाया। निवासियों का आरोप है कि बिल्डर की ओर से टाउनशिप चार्ज लिया जा रहा है। उसके बाद भी उन्हें कोई सुविधा नहीं मिल रही है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। निवासी ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण से लेकर प्रशासन तक से मदद की गुहार लगा चुके है। उसके बाद भी अब तक कोई समाधान नहीं निकल पाया है।

निवासियों ने बताया कि आए दिन जाम की समस्या उन्हें जूझना पड़ता है। यदि मेट्रो की सुविधा ग्रेटर नोएडा वेस्ट के लोगों को मिल जाए तो जाम से राहत मिल जाएगी। उन्होंने बताया कि सोसाइटी के बाहर की सड़क पर 50 से 60 प्राइवेट गाड़ी खड़ी रहती हैं। जिससे काफी जाम लगता है। पुलिस से भी कई बार शिकायत की जा चुकी है। उसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। जब घर लिया गया था तो काफी सपने दिखाए गए थे कि क्लब हाउस होगा। उसके साथ कई अन्य सुविधाएं मिलेगी,लेकिन कुछ भी नहीं मिला। क्लब हाउस की जगह पर होटल बना दिया गया। बच्चों के खेलने तक के लिए भी कोई सुविधा नहीं है। मेंटेनेंस के नाम पर हर माह तीन से चार हजार रुपये देने के बाद भी कोई सुविधा नहीं मिल रही है।
विज्ञापन


सार्वजनिक पार्कों में लगा दी पाबंदी
निवासियों ने बताया कि सोसाइटी के पास तीन पार्क है,लेकिन बिल्डर प्रबंधन की ओर से सार्वजनिक पार्क पर भी पाबंदी लगा दी गई है। उसे शाम को साढ़े सात बजे बंद कर दिया जाता है। जबकि पार्कों को साढ़े सात बजे नहीं बंद किया जाना चाहिए। यदि सुरक्षा की दृष्टि से पार्क बंद किए गए तो रात दस के बाद पार्कों को बंद किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट

टाउनशिप में सुविधा नहीं मिल रही है। जबकि समय से बिल्डर प्रबंधन को मेंटेनेंस शुल्क दिया जा रहा है। - हर्ष राजपूत


सड़क, स्ट्रीट लाइट से लेकर सब खराब है लेकिन कोई सुनने को तैयार नहीं है। - संजय कुमार


सार्वजनिक पार्कों पर पाबंदी लगा दी गई है। पार्क साढ़े सात बजे बंद कर दिए जाते हैं जो गलत है। - विपिन कुमार


मेट्रो नहीं होने से जाम की समस्या लोग झेल रहे हैं। कई घंटों तक लोगों को परेशान होना पड़ता है। - मनीष श्रीवास्तव

पार्कों में कुत्तों का बसेरा है। लावारिस कुत्तों की वजह से अक्सर लोगों को परेशानी होती है। - विकास जॉली


क्लब हाउस की सुविधा नहीं है। छोटे-मोटे कार्यक्रम करने के लिए भी बैंक्वेट हाॅल जाना पड़ता है। मनोज कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed