फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Residents demonstrated for registry and essential facilities

रजिस्ट्री और जरूरी सुविधाओं के लिए निवासियों ने किया प्रदर्शन

Mon, 25 Oct 2021 02:00 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 25 Oct 2021 02:00 AM IST
विज्ञापन
Residents demonstrated for registry and essential facilities
ग्रेनो वेस्ट स्थित पंचशील ग्रींस वन सोसाइटी के पिनेकल टावर के निवासी प्रदर्शन करते हुए। - फोटो : Grnoida
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट की ला रेजीडेंसिया, पंचशील ग्रींस वन के पिनेकल टावर और मेफेयर रेजीडेंसी सोसाइटी के निवासियों ने रविवार को बिल्डरों के खिलाफ प्रदर्शन किया। सभी जगह निवासी रजिस्ट्री नहीं होने और जरूरी सुविधाएं नहीं मिलने से परेशान हैं। निवासियों ने चेतावनी दी है कि मांग पूरी होने तक प्रदर्शन जारी रहेगा। ग्रेनो वेस्ट की ला रेजीडेंसिया सोसाइटी के निवासी सुबह सोसाइटी के मुख्य गेट पर पहुंचे। वहां बिल्डर के खिलाफ कार रैली निकालने की तैयारी कर रहे थे। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंच गई और धारा-144 का हवाला देकर रैली की अनुमति नहीं दी।
विज्ञापन

इसके बाद निवासियों ने गाड़ियों पर पोस्टर लगाकर विरोध किया और बिल्डर के कार्यालय तक पैदल मार्च निकाला। निवासियों ने बताया कि बिल्डर ने कब्जा दे दिया है, लेकिन अब तक 600 से अधिक फ्लैटों की रजिस्ट्री नहीं की है। हर माह हाउसकीपिंग और सुरक्षाकर्मी हड़ताल पर चले जाते हैं। पार्किंग का आवंटन, फ्लैटों में सीलन, एसटीपी का बंद, कूड़े का निस्तारण, फायर सिस्टम बंद होने समेत कुल 61 तरह की समस्याओं से परेशान हैं। प्रदर्शन के बाद निवासियों ने बिल्डर के साथ बैठक की। बिल्डर ने आश्वासन दिया है कि एक माह के अंदर सभी समस्याओं का समाधान हो जाएगा। हर माह के आखिरी रविवार को निवासियों के साथ बैठक हुआ करेगी।
विज्ञापन

रजिस्ट्री नहीं होने से निवासियों में रोष
ग्रेनो वेस्ट की पंचशील ग्रींस वन के पिनेकल टावरों के निवासियों का कहना है कि बिल्डर ने कब्जा दे दिया, लेकिन फ्लैटों की रजिस्ट्री नहीं की है। करीब 300 निवासी रजिस्ट्री का इंतजार कर रहे हैं। वहीं, जरूरी सुविधाएं भी नहीं मिल रही हैं। कई सप्ताह से प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है। निवासियों ने बिल्डर के साइट ऑफिस के बाहर नारेबाजी भी की। चेतावनी दी है कि रजिस्ट्री और अन्य समस्या दूर नहीं होने तक प्रदर्शन जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शन के बाद शिकायतें रजिस्टर में दर्ज कीं
मेफेयर रेजीडेंसी सोसाइटी के निवासी रजिस्ट्री और सुविधा नहीं मिलने से परेशान हैं। निवासियों का आरोप है कि बिल्डर ने प्राधिकरण से ऑक्यूपेंसी सर्टिफिकेट नहीं लिया है। वहीं, सड़क, पानी, बिजली, क्लब आदि की सुविधाएं भी नहीं दी हैं। बिल्डर ने व्हाट्सएप पर शिकायत का समाधान करने से भी इनकार कर दिया है। प्रदर्शन के बाद सभी निवासियों ने गेट पर रखे बिल्डर के रजिस्टर में अपनी शिकायतों को दर्ज किया। मांग पूरी होने तक लगातार प्रदर्शन की चेतावनी दी है।

सुविधा और रजिस्ट्री नहीं होने से परेशान
ग्रेनो वेस्ट की वेदांतम सोसाइटी के निवासियों ने भी सुविधा और रजिस्ट्री नहीं होने पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में नेफोमा के पदाधिकारी भी शामिल रहे। निवासियों ने बताया कि वर्ष 2010 और 11 में फ्लैटों की बुकिंग की थी। वर्ष 2018 में बिल्डर ने कब्जा देना शुरू किया। 450 परिवारों को कब्जा भी दिया जा चुका है, लेकिन केवल 70 खरीदारों की रजिस्ट्री की है। प्राधिकरण का बकाया होने से रजिस्ट्री नहीं हो रही है। प्राधिकरण अफसरों के साथ बैठक भी हो चुकी है, लेकिन कोई समाधान नहीं निकाला। प्रदर्शन में उमेश सिंह, निशू दत्त शर्मा, अमरेश चंद्रा, एके शर्मा, कन्हैया वर्मा, सुजीत, कृष्णा राय, गिरिजेश अवस्थी समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed