{"_id":"688624f1cd4d6f5f110115b7","slug":"residents-are-upset-due-to-lack-of-basic-facilities-like-lift-parking-security-grnoida-news-c-23-1-lko1064-69671-2025-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: लिफ्ट,पार्किंग, सुरक्षा जैसी मूलभूत सुविधाएं नहीं मिलने से निवासी परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: लिफ्ट,पार्किंग, सुरक्षा जैसी मूलभूत सुविधाएं नहीं मिलने से निवासी परेशान
विज्ञापन
अमर उजाला संवाद
फोटो
- कई वर्षों से पार्किंग का इंतजार कर रहे महागुन मायवुडस निवासी, लिफ्ट खराब होने से सीढ़ियों से आने जाने को मजबूर
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट में लाखों रुपये लगाकर फ्लैट खरीदने वाले महागुन मायवुडस निवासी परेशान हैं। निवासियों के मुताबिक सोसाइटियों में उन्हें मूलभूत सुविधाएं तक नहीं मिल पा रही हैं। लिफ्ट,पार्किंग, सुरक्षा जैसे मुद्दों निवासियों ने रविवार को आयोजित अमर उजाला संवाद में उठाया। निवासियों ने बताया कि कई महीनों से टावर-2 की लिफ्ट खराब है। लिफ्ट को सही करवाने के लिए कई बार बिल्डर से गुहार लगाई गई लेकिन अब तक लिफ्ट सही नहीं हो पाई है। पार्किंग के लिए तीन साल से लड़ाई लड़ी जा रही है। पार्किंग नहीं होने से कहीं भी गाड़ी खड़ी करनी पड़ती है। टावर की लॉबी में कुत्ते घूमते रहते हैं। सफाई तक की व्यवस्था राम भरोसे सोसाइटी में चल रही है।
सोसाइटी निवासियों ने बताया कि अब तक रजिस्ट्री नहीं हो पाई है। बिल्डर प्राधिकरण से लेकर सब जगह चक्कर काट चुके हैं,लेकिन समाधान नहीं निकल पाया है। सोसाइटी में सुरक्षा व्यवस्था नहीं है। गार्ड आए दिन हड़ताल पर चले जाते हैं। इससे निवासी डर के माहौल में रहने को मजबूर रहते हैं। निवासियों ने बताया कि टावर 28, 29 और 30 कई सालों से अधूरे पड़े हैं। प्रोजेक्ट पूरा नहीं होने के कारण एओए बनने में भी समस्याएं आ रही है। यदि एओए बन जाए तो कई समस्याओं का समाधान निकाला जा सकता है। वहीं वॉशरूम में कई दिनों से पानी नहीं आ रहा है। पानी नहीं आने के कारण बाल्टियों से पानी लाना पड़ता है।
क्या बोले निवासी
कई दिनों से सर्विस लिफ्ट खराब है। उसे सही नहीं किया जा रहा है। - अतुल कुमार
सोसाइटी में लावारिस कुत्ते आए दिन किसी न किसी को काट रहे हैं। - गुरु चरण सिंह
बिल्डर से लेकर प्राधिकरण के अधिकारियों से गुहार लगाई लेकिन रजिस्ट्री नहीं हो रही। - गौरव भारद्वाज
सोसाइटी की सुरक्षा व्यवस्था चरमरा चुकी है। आए दिन गार्ड हड़ताल पर चले जाते हैं। - महेश तंवर
प्रोजेक्ट नहीं पूरे होने के कारण अब तक सोसाइटी में एओए का गठन नहीं हो सका है। - विकास राठौर
लाखों के फ्लैट में वॉशरूम तक में कई दिनों से पानी नहीं आ रहा है। - विकल्प चौधरी
अंकुर त्रिपाठी