{"_id":"63165e76fb6115218a1869c7","slug":"residential-and-industrial-plot-scheme-launched-noida-news-noi668935747","type":"story","status":"publish","title_hn":"आवासीय और औद्योगिक प्लॉट स्कीम लांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आवासीय और औद्योगिक प्लॉट स्कीम लांच
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा। प्राधिकरण की आवासीय और औद्योगिक भूखंड की योजना सोमवार को लांच की गई। वहीं, ग्रुप हाउसिंग प्लॉट स्कीम दो दिन बाद लांच होगी। इससे स्थानीय लोगों के अलावा बिल्डरों को लाभ मिलेगा।
प्राधिकरण के अधिकारियों के मुताबिक, सेक्टर-31, 33, 34, 35, 43, 44, 47, 51, 52, 105, 108, 93बी और 151 में करीब 140 प्लॉट खरीदने के लिए आवेदन करने होंगे। आवेदन के बाद ई-नीलामी की प्रक्रिया से गुजरना होगा। सेक्टर-151 के नए विकसित क्षेत्र में आवेदन किया जा सकेगा। इसके बाद बाकी प्लॉट पुराने सेक्टरों में हैं। आवेदन की आखिरी तारीख 26 सितंबर है। आवेदक के सफल होने पर एक साल में चार किस्तों में पैसे चुकाने होंगे। इसके अलावा 5 प्रतिशत जमानत राशि जमा करानी होगी। यहां 112 वर्गमीटर से 532 वर्गमीटर के भूखंड उपलब्ध होंगे। इसी तरह से औद्योगिक विभाग के प्लॉट की स्कीम भी लांच हो गई। इस स्कीम के तहत पहली बार केवल ई-नीलामी से प्लॉट मिल सकेंगे। यहां सेक्टर-67, 80, 145, 158 और 164 में 450 वर्गमीटर से 33500 वर्गमीटर तक के 79 प्लॉट होंगे। उधर, तकनीकी दिक्कत की वजह से ग्रुप हाउसिंग के नौ प्लॉट की स्कीम सोमवार को लांच नहीं हो पाई।