{"_id":"644c09e6bd92d7e2ed021848","slug":"rescue-mock-drill-at-botanical-garden-metro-station-noida-news-c-1-gnd1002-476165-2023-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: बॉटनिकल गार्डन मेट्रो स्टेशन पर रेस्क्यू मॉक ड्रिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: बॉटनिकल गार्डन मेट्रो स्टेशन पर रेस्क्यू मॉक ड्रिल
विज्ञापन
फोटो
बॉटनिकल गार्डन मेट्रो स्टेशन पर चला रेस्क्यू मॉक ड्रिल
डेढ़ घंटे के मॉक ड्रिल में सीआईएसएफ की टीम ने किया पांच आतंकियों का सफाया
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। मेट्रो की सुरक्षा को मजबूत बनाने के लिए और आतंकियों के छिपे के होने के दौरान शुक्रवार दोपहर बॉटनिकल गार्डन मेट्रो स्टेशन पर रेस्क्यू
मॉक ड्रिल की गई। इसमें सीआईएसएफ के 50 महिलाओं सहित 200 जवान शामिल रहे। इस दौरान स्टेशन परिसर का नजारा बिलकुल बदला हुआ था। आधुनिक हथियारों से लैस जवान पोजिशन लेकर तैनात दिखे। पूरा परिसर एंबुलेंस और पुलिस सायरन की आवाज से गूंज उठा। डेढ़ घंटे के मॉक ड्रिल में सीआईएसएफ की टीम ने पांच आतंकियों का सफाया किया।
स्टेशन के चप्पे-चप्पे पर हथियारों से लैस जवानों को देख कर यात्रियों के चेहरे पर एक बार डर का भाव देखने को मिला, हालांकि इस दौरान यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी गई। लाउडस्पीकर से मेट्रो के सभी गेटों पर सूचनाएं प्रसारित की जाती रहीं कि अंदर सीआईएसएफ और स्थानीय पुलिस की मॉक ड्रिल चल रही है। यात्री घबराएं नहीं, निडर होकर यात्रा करें।
-- -
जिला अस्पताल के डॉक्टर व 108 नंबर की एंबुलेंस का सहयोग
मॉक ड्रिल में जिला अस्पताल के डॉक्टरों और 108 नंबर की एंबुलेंस ने मुस्तैदी से घायलों को स्टेशन से बाहर निकाला और गोल्डन ऑवर में अस्पताल पहुंचाकर जान बचाई। इस दौरान दो मरीज रेड, दो येलो और एक रेड श्रेणी के घोषित किए गए। दमकल की टीम ने भी मुस्तैदी दिखाई।
विज्ञापन
--
मेट्रो की सुरक्षा के लिए सीआईएसएफ साल में चार मॉक ड्रिल करती है। इसमें बम और डॉग स्क्वायड को शामिल किया गया। मॉक ड्रिल सफल रहा। स्थानीय पुलिस, मेट्रो कर्मचारी व दमकल विभाग के साथ जिला अस्पताल की एंबुलेंस व डॉक्टरों की टीम का सहयोग मिला। - जितेंद्र राणा, डीआईजी, सीआईएसएफ