{"_id":"5c198378bdec2257272786bf","slug":"rera-will-see-the-matter-of-amrapali-builders-after-came-verdict-of-supreme-court","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आम्रपाली के मामलों पर सुनवाई करेगा रेरा, सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद लिया जाएगा फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आम्रपाली के मामलों पर सुनवाई करेगा रेरा, सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद लिया जाएगा फैसला
Wed, 19 Dec 2018 05:02 AM IST
राजेश सैनी
नवीन कुमार, ग्रेटर नोएडा
नवीन कुमार, ग्रेटर नोएडा
Published by: राजेश सैनी
Updated Wed, 19 Dec 2018 05:02 AM IST
विज्ञापन
बिल्डिंग (साकेंतिक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश भू-संपदा विनियामक प्राधिकरण (रेरा) आम्रपाली बिल्डर के मामलों पर सुनवाई करेगा। जल्द ही सुनवाई की तिथि तय होगी, जिसकी जानकारी शिकायत करने वाले सभी खरीदारों को दी जाएगी।
विज्ञापन
हालांकि, किसी भी मामले में फैसला नहीं लिया जाएगा। रेरा के सदस्यों का कहना है कि सुप्रीम कोर्ट का अंतिम निर्णय आने के बाद मामलों पर कोई फैसला लिया जाएगा।
विज्ञापन
रेरा में अभी तक विभिन्न बिल्डर प्रोजेक्टों के नौ हजार से अधिक खरीदारों की शिकायतें आ चुकी हैं। इनमें जेपी, यूनिटेक और आम्रपाली बिल्डर के खरीदारों की शिकायत भी शामिल हैं। तीनों बिल्डर के मामले सुप्रीम कोर्ट और राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) में विचाराधीन हैं।
विज्ञापन
इस कारण रेरा खरीदारों की शिकायत पर सुनवाई नहीं कर रहा है, लेकिन अब रेरा ने आम्रपाली के मामलों को सुनने का फैसला लिया है। मंगलवार को भी आम्रपाली ड्रीम वैली प्रोजेक्ट का एक मामला सुनवाई पर लगा था, लेकिन सुनवाई के दौरान शिकायतकर्ता नहीं पहुंचा। रेरा के सदस्य बलविंदर कुमार ने बताया कि आम्रपाली के काफी मामले दर्ज हैं।
जल्द ही एक तिथि तय कर इन सभी मामलों को सुना जाएगा। उन्होंने बताया कि आम्रपाली के मामलों पर सुनवाई नहीं कर सकते, सुप्रीम कोर्ट की तरफ से ऐसा कोई आदेश और दिशा-निर्देश नहीं है।
सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन आम्रपाली का मामला
आम्रपाली बिल्डर के खिलाफ फ्लैट खरीदारों ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर रखी है, जो विचाराधीन है। सुप्रीम कोर्ट से बिल्डर के प्रोजेक्टों में फंसे हजारों खरीदारों को न्याय मिलने की उम्मीद है। कोर्ट के आदेश पर प्रोजेक्टों को पूरा करने का रास्ता निकाला जा रहा है, ताकि खरीदारों को उनका घर मिल सके।
‘आम्रपाली के प्रोजेक्ट की काफी शिकायतें आ चुकी हैं। एक दिन सभी शिकायतकर्ताओं को केवल सुना जाएगा। किसी तरह का फैसला नहीं लिया जाएगा। सुप्रीम कोर्ट के अंतिम फैसले के बाद ही रेरा द्वारा आगे सुनवाई का निर्णय लिया जाएगा।’
- बलविंदर कुमार, सदस्य, यूपी रेरा
‘आम्रपाली के प्रोजेक्ट की काफी शिकायतें आ चुकी हैं। एक दिन सभी शिकायतकर्ताओं को केवल सुना जाएगा। किसी तरह का फैसला नहीं लिया जाएगा। सुप्रीम कोर्ट के अंतिम फैसले के बाद ही रेरा द्वारा आगे सुनवाई का निर्णय लिया जाएगा।’
- बलविंदर कुमार, सदस्य, यूपी रेरा