Hindi News
›
Delhi NCR
›
Noida News
›
Request to get the service lane free from dirt and encroachment, delegation from SDM, campaign will be run soon by Municipality and Public Works Department
{"_id":"6159e7f58ebc3e0bc6260b1d","slug":"request-to-get-the-service-lane-free-from-dirt-and-encroachment-delegation-from-sdm-campaign-will-be-run-soon-by-municipality-and-public-works-department-mewat-news-noi608381183","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्विस लेन को गंदगी और अतिक्रमण से मुक्त करवाने की गुहार, एसडीएम से मिला प्रतिनिधिमंडल, नगर पालिका और लोक निर्माण विभाग द्वारा जल्द चलाया जाएगा अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्विस लेन को गंदगी और अतिक्रमण से मुक्त करवाने की गुहार, एसडीएम से मिला प्रतिनिधिमंडल, नगर पालिका और लोक निर्माण विभाग द्वारा जल्द चलाया जाएगा अभियान
नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 03 Oct 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
Request to get the service lane free from dirt and encroachment, delegation from SDM, campaign will be run soon by Municipality and Public Works Department
Link Copied
फिरोजपुर झिरका। गुरुग्राम-अलवर मुख्य मार्ग से सटे सर्विस लेन पर बढ़ती गंदगी और अतिक्रमण को लेकर शहरवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपमंडल अधिकारी नागरिक रणबीर सिंह से मिला। इस दौरान सर्विस लेन को गंदगी और अतिक्रमण से मुक्त करवाने की गुहार लगाई। इस पर एसडीएम ने सर्विस लेन को पूरी तरह अतिक्रमण और गंदगी मुक्त करवाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
मार्केट कमेटी के पूर्व चेयरमैन सुनील जैन, जिला उपाध्यक्ष राजकुमार गर्ग, निगरानी कमेटी के चेयरमैन नरदेव आर्य, राहुल जैन आदि ने बताया कि सोमनाथ मार्ग से सटे सर्विस लेन पर दुकानदारों द्वारा अतिक्रमण किया गया है। इसके अलावा सड़कों पर ही गंदगी डाल देते हैं। लोगों ने एसडीएम से कहा कि आंबेडकर चौक पर बने सुलभ शौचालय के सामने अवैध रूप से लग रही रेहड़ियां अतिक्रमण को बढ़ावा दे रही हैं। इसके अलावा दुकानदारों द्वारा भी अवैध अतिक्रमण के साथ-साथ सर्विस लेन पर मलबा डलवाकर पानी को रोकने का प्रयास किया जा रहा है। इससे शहर में जलभराव की स्थिति बन रही है। जलभराव और के कारण बीमारियां फैलने का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन
इस बारे में एसडीएम ने कहा कि शहर के मुख्य मार्ग पर बने सर्विस लेने को पूरी तरह गंदगी और अतिक्रमण मुक्त करने को लेकर जल्द ही नगर पालिका और लोक निर्माण विभाग की टीम द्वारा संयुक्त रूप से अभियान चलाया जाएगा। इसके अलावा शहर की सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए नगर पालिका सचिव और स्वास्थ्य विभाग के एसएमओ को दिशा-निर्देश देकर जल्द ही स्वच्छता अभियान में गति के साथ बीमारियों की रोकथाम के लिए स्प्रे करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।