{"_id":"681f6dffdacaa35de701886e","slug":"repair-of-sector-14-flyover-will-start-from-tuesday-night-noida-news-c-1-gnd1002-2930911-2025-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: मंगलवार रात से शुरु होगी सेक्टर-14 फ्लाईओवर की मरम्मत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: मंगलवार रात से शुरु होगी सेक्टर-14 फ्लाईओवर की मरम्मत
विज्ञापन
-पुरानी सड़क की परत उखाड़ नई बिछाई जाएगी, रात 10 से सुबह 6 बजे के बीच होगा काम
माई सिटी रिपोर्टर,
नोएडा। नोएडा प्राधिकरण अब सेक्टर-14 फ्लाईओवर पर नई सड़क बनाने का काम शुरू करवाएगा। तैयारी यह है कि मंगलवार रात से फ्लाईओवर पर काम शुरू किया जाए। इसमें पहले सड़क की पुरानी परत उखाड़ी जाएगी फिर नई परत बिछेगी। काम रात 10 बजे से सुबह 6 बजे के बीच चलेगा। प्राधिकरण अधिकारियों का दावा है कि एक-एक लेन पर काम करवाया जाएगा जिससे ट्रैफिक न रुके। लेकिन जरूरत पड़ने पर ट्रैफिक रोका जाएगा।
यह काम फ्लाईओवर की दोनों सड़कों पर 20 दिन में पूरा होने का अनुमान है। प्राधिकरण इसके पहले महामाया फ्लाईओवर के ज्वाइंट सही कराने का काम भी शुरू करवा चुका है। वहां पर ट्रैफिक फंस रहा है। काम रात में हो रहा है लेकिन दिन में उस हिस्से में बैरिकेडिंग की वजह से सुबह-शाम व्यस्त समय में जाम की स्थित बन रही है। सेक्टर-14 फ्लाईओवर से उद्योग मार्ग से आने वाले वाहन सीधे सेक्टर-14 ए चिल्ला बॉर्डर पर पहुंचते हैं। वहीं चिल्ला बॉर्डर से वाहन उद्योग मार्ग पर शहदरा ड्रेन के पास उतरते हैं। नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे और सेक्टर-95 दलित प्रेरणा स्थल की तरफ से आते समय सेक्टर-1 गोलचक्कर की ओर जाने वाले वाहन भी इस फ्लाईओवर का प्रयोग करते हैं। फ्लाईओवर की सड़क पुरानी हो चुकी है कई जगह गड्ढ़े हो गए हैं। ऐसे में करीब 700 मीटर लंबे और 9 मीटर चौड़े फ्लाईओवर की मरम्मत करने का निर्णय लिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि मरम्मत का काम मंगलवार रात से शुरू करने की तैयारी है। रात 10 से सुबह 6 बजे तक काम किया जाएगा।