फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Remove illegal construction within 30 days or else action will be taken

Noida News: 30 दिन में अवैध निर्माण हटाएं वर्ना होगी कार्रवाई

Fri, 12 Sep 2025 10:33 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 12 Sep 2025 10:33 PM IST
विज्ञापन
Remove illegal construction within 30 days or else action will be taken
फोटो है
विज्ञापन


नोएडा प्राधिकरण ने सेक्टर-22 में अनधिकृत निर्माण करने वालों को दिया नोटिस

नोएडा। सेक्टर-22 में मकान में अनधिकृत निर्माण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी। इसके लिए नोएडा प्राधिकरण ने भवन पर नोटिस चस्पा कर अनधिकृत निर्माण को हटाने के लिए 30 दिन का समय दिया है। नहीं हटाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है। साथ ही इसका खर्च भी फ्लैट मालिकों से वसूलेगा।

निवासियों ने बताया कि 1982 के आसपास नोएडा प्राधिकरण ने इन भवनों का निर्माण कराया था। इस दौरान बाहरी लोगों ने यहां आकर घर लिए थे। जगह कम पड़ने पर लोगों ने घरों के ऊपरी कई फ्लोर का निर्माण किया है। निवासियों का कहना है कि इस संबंध में नोएडा प्राधिकरण ने पहले क्यों संज्ञान नहीं लिया?
विज्ञापन

-----
विरोध में उतरे निवासी
1986 में एमआईजी फ्लैट खरीदा था। जगह कम पड़ने की वजह से ऊपर भी निर्माण किया। इस संबंध में नोेएडा प्राधिकरण की ओर से कभी कोई कार्रवाई नहीं की गई लेकिन अब नोटिस जारी किया गया है। -सुदर्शन अवस्थी
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
पिता ने 1981 में एलआईजी फ्लैट खरीदा था। उस समय यह एक ही मंजिल बना था। अब यहां पर फ्लैट की छत के ऊपर भी निर्माण कर लिया गया। जब अवैध निर्माण हो रहा था तब प्राधिकरण ने क्यों नहीं रोका। -पंकज

---------
कहा जा रहा है कि घर के आगे अगर पेड़-पौधे लगाए गए हैं या रैंप बनाया तो कार्रवाई की जाएगी। यह स्पष्ट नहीं है कि छत के ऊपर बनाए गए फ्लोर को भी अनाधिकृत माना जा रहा है या नहीं। -संतोष चड्ढा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed