{"_id":"68e55e0c5435d4ef4301462c","slug":"remember-the-dignity-of-your-history-for-a-developed-india-swami-chidanand-saraswati-na-news-c-258-1-svns1001-138748-2025-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकसित भारत के लिए अपने इतिहास की मर्यादा को रखें याद : स्वामी चिदानंद सरस्वती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकसित भारत के लिए अपने इतिहास की मर्यादा को रखें याद : स्वामी चिदानंद सरस्वती
विज्ञापन
आजमगढ़/चक्रपानपुर। महाराजा सुहेलदेव विवि के दीक्षांत समारोह में राज्यपाल के साथ ही मुख्य अतिथि के रूप में परमार्थ निकेतन आश्रम ऋषिकेश के अध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती को शामिल होना था। अस्वस्थ होने के कारण वह कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाए। जिस कारण उन्होंने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए लोगों को संबोधित किया।
इसके अलावा प्रदेश सरकार के उच्च शिक्षा मंत्री योेगेंद्र उपाध्याय और उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी ने कार्यक्रम में भाग लिया। स्वामी चिदानंद सरस्वती ने कहा कि राज्यपाल आनंदी बेन पटेल नारी शक्ति की मिसाल हैं। सभी को उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने डिग्रीधारी छात्रों से कहा कि यह डिग्री नहीं शिक्षा का प्रसाद है। इसके साथ ही आप राष्ट्र सेवा और राष्ट्र के विकास का संकल्प लेकर आगे बढ़ें। 2047 में देश की स्वतंत्रता के 100 वर्ष पूरे होने हमें आत्म निर्भर विकसित भारत बनाना है। इसके साथ ही अपने इतिहास की मर्यादा को याद रखें।
पूर्व निर्धारित समय पर पहुंची राज्यपाल : महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के पहुंचने का समय निर्धारित था।
निर्धारित समय पर ही राज्यपाल का हेलीकाप्टर हेलीपैड पर उतरा। इसके बाद उन्हें कड़ी सुरक्षा के बीच कार्यक्रम स्थल पर लाया गया।
कार्यक्रम में इनकी रही उपस्थित : कार्यक्रम में डीआईजी सुनील कुमार सिंह, डीएम रविंद्र कुमार, एसपी डाॅ. अनिल कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष आजमगढ़ ध्रुव सिंह, लालगंज विनोद राजभर, पूर्व ब्लाक प्रमुख मनीष मिश्रा, सत्येंद्र राय और रमाकांत मिश्रा आदि उपस्थित थे।