{"_id":"63e2642bff6b9d740a623497","slug":"remains-of-cattle-found-near-the-temple-fury-noida-news-c-340-1-del1011-4852-2023-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: मंदिर के पास मिले मवेशियों के अवशेष, रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: मंदिर के पास मिले मवेशियों के अवशेष, रोष
विज्ञापन
जांच के बाद अवशष वेटनरी अस्पताल भेजे
पुलिस बल तैनात, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
गुलाबी बाग में मंगलवार दोपहर एक मंदिर के पास मवेशियों के अवशेष मिलने के बाद हड़कंप मच गया। सूचना मिली तो स्थानीय लोगों की भीड़ जुटने लगी। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और क्राइम टीम को बुलाया गया। औपचारिकताएं पूरी करने के बाद अवशेषों को वेटनरी अस्पताल भेज दिया गया। गुलाबी बाग थाना पुलिस ने फिलहाल अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी की मदद से आरोपियों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। पुलिस आशंका जता रही है कि किसी शरारती तत्व ने माहौल खराब करने की नियत से वारदात को अंजाम दिया है। लोगों के रोष को देखते हुए मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया है।
पुलिस उपायुक्त सागर सिंह कलसी ने बताया कि मंगलवार दोपहर करीब 12:36 बजे सूचना मिली कि रोशनआरा, अंडरपास के नजदीक खाली मैदान में मवेशियों के अवशेष पड़े हैं। अवशेष मैदान में बने मंदिर के पास डाला गया था। दोपहर के समय स्थानीय लोगों ने अवशेष देखकर पुलिस को मामले की सूचना दी। लोगों में घटना को लेकर खासी नाराजगी थी। पुलिस ने समझाकर लोगों को वहां से हटाया। बाद में क्राइम टीम को वहां बुलाया गया। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के बाद पुलिस ने अवशेषों को वेटनरी अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी की मदद से पड़ताल कर रही है। आशंका व्यक्त की जा रही है कि आरोपियों ने देर रात अवशेष फेंके हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि खाली मैदान में लावारिस मवेशी टहलते रहते हैं। इसका फायदा उठाकर आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया।