{"_id":"68f2b23dc96853d94c067f0e","slug":"religious-news-na-news-c-10-jmu1052-741442-2025-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: धनतेरस आज, गुलजार रहेंगे बाजार, जमकर होगी खरीददारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: धनतेरस आज, गुलजार रहेंगे बाजार, जमकर होगी खरीददारी
विज्ञापन
धनतेरस से पहले अप्सरा रोड गांधी नगर में भीड़।संवाद
- शहर के बाजार सजकर तैयार, बिक्री में भारी उछाल की उम्मीद
- सोना महंगा, चांदी और वन ग्राम गोल्ड के सिक्कों की बढ़ी मांग
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। धनतेरस पर आज शनिवार को शहर के बाजारों में जबरदस्त रौनक रहने की उम्मीद है। धनतेरस से ही दिवाली की असली शुरुआत मानी जाती है और इसी दिन लोग शुभ कामों के लिए खरीददारी करना शुभ समझते हैं। त्योहार को देखते हुए दुकानदारों ने ग्राहकों के स्वागत की पूरी तैयारी कर ली है और बाजार सजकर तैयार हैं।
रघुनाथ बाजार, जैन बाजार, मोती बाजार और पुरानी मंडी सहित शहर के मुख्य बाजारों में रंग-बिरंगी झालरों, दीयों और लाइटों से खास सजावट की गई है। मिठाइयों, सजावटी सामान, बर्तनों, गहनों, इलेक्ट्रॉनिक और वाहन शोरूम में ग्राहकों को लुभाने के लिए विशेष ऑफर लगाए गए हैं। व्यापारियों का कहना है कि जीएसटी में कटौती और त्योहारी सीजन की वजह से इस बार बिक्री में पिछले साल की तुलना में अच्छी बढ़ोतरी की उम्मीद है। त्योहार पर की जाने वाली यह खरीददारी न केवल परिवारों के लिए शुभ मानी जाती है बल्कि इससे स्थानीय अर्थव्यवस्था में भी तेजी आती है। व्यापारियों को उम्मीद है कि इस बार की बिक्री कई पुराने रिकॉर्ड तोड़ देगी।
गहनों में चांदी और वन ग्राम गोल्ड की सबसे ज्यादा मांग
स्वर्णकार सेठी ने बताया कि सोना महंगा होने के कारण इस बार ग्राहक चांदी और वन ग्राम गोल्ड के सिक्कों और गहनों को प्राथमिकता दे रहे हैं। वन ग्राम गोल्ड के आइटम दो हजार रुपये से लेकर पंद्रह हजार रुपये तक में उपलब्ध हैं और इनकी मांग सबसे ज्यादा है। इस बार चांदी की एक किलो की ईंट करीब दो लाख पैंतीस हजार रुपये में बिक रही है। इसके अलावा 500 ग्राम और 250 ग्राम के सिक्कों और ईंटों की भी अच्छी बिक्री हो रही है। स्वर्णकार तरुण वर्मा ने बताया कि इस बार भारी गहनों के बजाय छोटे-छोटे आइटम ज्यादा स्टॉक में रखे गए हैं क्योंकि इन्हीं की मांग सबसे अधिक है। कई दुकानें ग्राहकों को विशेष छूट और ऑफर भी दे रही हैं, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग खरीददारी करें।
विज्ञापन
बर्तन बाजार में तांबा और कांसा ग्राहकों की पहली पसंद
मोती बाजार के बर्तन व्यापारी राकेश शर्मा ने बताया कि धनतेरस पर हर घर में बर्तन खरीदने की परंपरा रही है, यही वजह है कि बिक्री में हमेशा उछाल रहता है। जीएसटी कटौती की वजह से इस बार और भी अच्छी बिक्री की उम्मीद है। इस बार लोग तांबा, कांसा और पीतल के बर्तन ज्यादा खरीद रहे हैं। एल्यूमिनियम के बर्तनों की बिक्री बहुत कम है। लोग पारंपरिक धातुओं को ही शुभ मानते हैं। स्टील के बर्तनों के बाद सबसे ज्यादा बिक्री इन्हीं धातुओं की हो रही है।
ऑटोमोबाइल बाजार में भी दिखेगा जोश, बिकेंगी 200 से ज्यादा कारें
फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल्स डीलर्स एसोसिएशन (फाड़ा) के अनुसार धनतेरस के दिन जम्मू में लगभग ढाई सौ कारें बिकने की संभावना है। अधिकांश वाहनों की बुकिंग पहले ही हो चुकी है। त्योहार के मौके पर वाहन खरीदना शुभ माना जाता है और इसी वजह से शोरूमों पर ग्राहकों की पूछताछ और भीड़ बढ़ गई है। वाहन डीलरों का कहना है कि सालभर में सबसे ज्यादा बिक्री धनतेरस के दिन ही होती है। पूरे जिले में करीब छह सौ से ज्यादा मोटरसाइकिल बिकने की उम्मीद जताई गई है।