फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   religeous site nd restra will be open

धार्मिक स्थल, ढाबे खुलेंगे, यात्रियों की उपलब्धता पर बसें चलेंगी

Sat, 18 Jul 2020 12:33 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
religeous site nd restra will be open
धार्मिक स्थल, ढाबे खुलेंगे, यात्रियों की उपलब्धता पर बसें चलेंगी
विज्ञापन

नोएडा। सोमवार सुबह 5 बजे तक लागू लॉकडाउन के दौरान स्वास्थ्य एवं आवश्यक वस्तुओं से संबंधित सेवाओं को छोड़कर सभी शासकीय कार्यालय बंद रहेंगे। आवश्यक सेवाओं से जुड़े लोगों का पहचान पत्र ही उनका पास माना जाएगा। इस बार ढाबों को 55 घंटे की बंदी से बाहर रखा गया है। धार्मिक स्थल भी सामाजिक दूरी और कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन करते हुए खोले जा सकेंगे। विभिन्न रूटों पर बसों का संचालन भी यात्रियों की उपलब्धता के आधार पर किया जाएगा। शनिवार को बैंक भी खुलेंगे। वहीं बेवजह घर से निकलने वाले लोगों पर पुलिस की सख्ती जारी रहेगी। लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जाएगा।
दो दिन की बंदी को लेकर जिलाधिकारी ने शुक्रवार को सभी विभागाध्यक्षों के साथ बात की। ग्रेनो प्राधिकरण के सीईओ नोडल अधिकारी नरेंद्र भूषण, नोएडा प्राधिकरण की सीईओ रितु माहेश्वरी व पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह से बात करते हुए कहा कि सभी मिलकर दो दिन के लॉकडाउन को सफल बनाएं। लोगों से अपील करते हुए कहा कि बेवजह घरों से बाहर नहीं निकलें, इससे कोरोना वायरस की कड़ी को तोड़ने में मदद मिलेगी। जिलाधिकारी ने बताया कि दो दिन की बंदी के दौरान जिले में बड़े स्तर पर सैनिटाइजेशन कराया जाएगा।
विज्ञापन

सुबह 6 बजे से चलेंगी बसें
यूपी रोडवेज की बसें सुबह 6 बजे से विभिन्न रूटों पर चलाई जाएंगी। जिन रूटों पर यात्री मिलेंगे, उन पर विशेष रूप से बसों को भेजा जाएगा। एआरएम अनुराग यादव ने बताया कि यात्रियों की उपलब्धता के अनुसार बसों को चलाया जाएगा। विभिन्न रूटों पर एक-एक बस भेजकर यात्रियों की उपलब्धता देखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 दिन बिना अवकाश लगेंगे बाजार
जिले मेंबाजार अब सोमवार से शुक्रवार तक बिना अवकाश के लगाए जा सकेंगे। दो दिन की बंदी तक साप्ताहिक अवकाश शनिवार-रविवार को ही माने जाएंगे। सब्जी व फलों की सभी मंडियां व दुकानें पहले की तरह खुली रहेंगी। डीएम ने बताया कि बंदी के दौरान जिले के सभी शहरी व ग्रामीण हाट, बाजार, गल्ला मंडी, व्यवसायिक प्रतिष्ठान बंद रहेंगे। शनिवार और रविवार को लगने वाले साप्ताहिक बाजार भी सोमवार से शुक्रवार के बीच ही लगाए जा सकेंगे। मॉल्स भी बंद रहेंगे।
.........................................
ये हैं निर्देश
: आईटी और आईटीएस समेत सभी औद्योगिक इकाइयों में काम हो सकेगा। लेकिन कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन जरूरी, हेल्प डेस्क बनाना भी अनिवार्य।
: एक्सप्रेस-वे, बड़े पुल एवं सड़कें, लोक निर्माण विभाग के बड़े निर्माण कार्य, सरकारी भवन व निजी प्रोजेक्टों का काम जारी रहेगा। पेट्रोल पंप भी खुले रहेंगे।
: जिले में कोविड-19 के प्रति जागरूकता और संचारी रोगों के बारे में जानकारी देने के लिए पुलिस-प्रशासन व नगर निकाय की टीमें काम करेंगी। स्वास्थ्य विभाग स्क्रीनिंग करेगा।

: मजिस्ट्रेट व पुलिस अधिकारी जिले में संयुक्त भ्रमण कर लॉकडाउन का पालन कराएंगे।
प्राधिकरण चलाएगा सफाई अभियान
नोएडा प्राधिकरण की ओर से शनिवार और रविवार को उद्यान विभाग और स्वास्थ्य विभाग के साथ व्यापक सफाई अभियान चलाया जाएगा। सैनिटाइजेशन, फॉगिंग, सड़कों की सफाई, नालों की सफाई आदि कार्य कराए जाएंगे।
शुरू हो गई रात्रिकालीन सफाई
प्राधिकरण ने शहर में रात्रिकालीन सफाई व्यवस्था को फिर से शुरू कर दिया है। शहर को दो हिस्सों में बांट कर 25 से 30 बाजारों में साफ-सफाई कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed