फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Relief... Indians return home from Dubai after four days

Noida News: राहत... चार दिन बाद दुबई से वतन लौटे भारतीय

Sat, 07 Mar 2026 11:21 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
Relief... Indians return home from Dubai after four days
फोटो:---------------
विज्ञापन

- दुबई में फंसे थे ग्रेनोवासी, बोले- दिल्ली पहुंचने तक सांस अटकी रही
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। इस्राइल-ईरान जंग के कारण कई भारतीय अब भी विदेश में फंसे हुए हैं। उनके लौटने का सिलसिला जारी है, मगर इसकी गति बहुत धीमे है। लगातार आ रही धमाकों की आवाज के बीच अपनी वतन वापसी पर हर कोई राहत महसूस कर रहा है। दुबई में फंसे कुछ भारतीय शनिवार को दिल्ली के हवाई अड्डे पर उतरे तो उन्होंने कुछ ऐसे ही अनुभव साझा किए। इनमें ग्रेटर नोएडा के भी चार निवासी शामिल थे। उन्होंने बताया कि दुबई से जब फ्लाइट ने उड़ान भरी, तो राहत महसूस की, लेकिन दिल्ली हवाईअड्डे पहुंचने तक सांसें अटकी रहीं।


ग्रेटर नोएडा के रहने वाले दिनेश और कैलाश ने बताया कि परिवार के साथ 28 फरवरी को दुबई घूमने गए थे, लेकिन युद्ध के कारण आबूधाबी में फंस गए। 28 फरवरी से ही वे अपने होटल से केवल कुछ समय के लिए ही बाहर जा सके। तीन मार्च को भारत लौटना था, लेकिन हवाई उड़ाने बंद हो गईं। शनिवार को दुबई से 100 किमी. अधिक दूर स्थित रस अल खैमा एयरपोर्ट से दोपहर को फ्लाइट पकड़ी। बोर्डिंग पास मिला मगर तभी बमबारी शुरू हो गई। इससे फ्लाइट को उड़ान भरने से रोक दिया गया और हम तीन घंटे से अधिक समय तक फ्लाइट के अंदर ही बैठे उड़ने का इंतजार करते रहे। करीब तीन घंटे बाद जब फ्लाइट उड़ी, तो राहत मिली। उन्होंने बताया घूमने जाते वक्त उत्साह था, लेकिन यह भयानक सपने जैसा था। पूरा टूर खराब हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed