फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   relative od farmers gheraoed Kotwali , jammed GT road

अस्थियां लेकर किया कोतवाली का घेराव, जीटी रोड पर लगाया जाम

Sun, 19 Dec 2021 10:39 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 19 Dec 2021 10:39 PM IST
विज्ञापन
relative od farmers gheraoed Kotwali , jammed GT road
दादरी के गांव नगंला नैनसुख मे किसान हत्याकांड के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जीटी रोड प - फोटो : Grnoida
दादरी। पांच दिन पहले खेत में काम कर रहे दलित बुजुर्ग किसान की गोली मारकर हत्या के मामले में परिजन पुलिस के खुलासे से संतुष्ट नहीं हैं। परिजन केस में नामजद किए गए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। रविवार को किसान के परिजनों ने जीटी रोड पर अस्थियां लेकर पैदल मार्च निकाला। जीटी रोड पर जाम लगाया। साथ ही कोतवाली का घेराव करते हुए धरने पर बैठ गए। उन्होंने कहा कि नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किए जाने के बाद ही अस्थियां विसर्जित की जाएंगी। कोतवाली पर तीन घंटे तक जारी धरना-प्रदर्शन के बाद पुलिस ने एक सप्ताह में कार्रवाई का आश्वासन देकर पीड़ितों को वापस भेज दिया।
विज्ञापन

इससे पहले रविवार को पीड़ित परिजन ग्रामीणों के साथ नगर के जीटी रोड पर मिहिर भोज कॉलेज के पास पहुंचे। किसान नन्नू के बेटे शंकर मणि अस्थियां लेकर लोगों के साथ जीटी रोड पर पैदल मार्च शुरू कर दिया। नारेबाजी और पैदल मार्च से सिकंद्राबाद की तरफ से आने वाले वाहनों की कतार लग गई । सड़क पर जाम लग गया। उसके बाद लोगों ने कोतवाली का घेराव करते हुए गेट पर धरना शुरू कर दिया। पुलिस ने काफी समझाने का प्रयास किया लेकिन उन्होंने ने एक नहीं सुनी। करीब तीन घंटे तक धरना देने के बाद पुलिस ने एक सप्ताह में हत्यारों को गिरफ्तार करने का आश्वासन देकर ग्रामीणों को वापस भेजा। धरने में शामिल अमित कुमार का आरोप है पुलिस नामजद हत्यारों को बचाने में लगी है। हत्या का खुलासा फर्जी किया है। परिजन उससे संतुष्ट नहीं है। जब तक हत्यारों को गिरफ्तार कर जेल नहीं भेजा जाएगा तब तक अस्थियां को विसर्जन नहीं किया जायेगा।
विज्ञापन

दादरी कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला निवासी किसान नन्नू सिंह 14 दिसंबर को अपने खेत पर फसल में खाद डाल रहे थे। तभी तीन गोली मारकर उनकी हत्या कर दी थी। मामले में नन्नू के बेटे ने ग्राम प्रधान समेत 14 लोगों को नामजद किया था। पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार जेल भेज दिया है। जबकि मुखबिरी करने वाले नाबालिग को भी बाल सुधार गृह भेज दिया गया। हत्या में एक नाम और सामने आने पर पुलिस ने उसे भी जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हत्या के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। मामले में पद्म का नाम सामने आने पर उसे भी गिरफ्तार किया जा चुका है। जैसे-जैसे जांच में लोगों के नाम सामने आते रहेंगे और साक्ष्य मिलते रहेंगे। उन्हें गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाती रहेगी। -महेंद्र देव, एसीपी ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed