फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Reiterated the resolve to make women power the axis of developed India

Noida News: मातृशक्ति को विकसित भारत की धुरी बनाने का संकल्प दोहराया

Wed, 17 Sep 2025 02:43 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Wed, 17 Sep 2025 02:43 AM IST
विज्ञापन
Reiterated the resolve to make women power the axis of developed India
सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाए जा रहे पीएम मोदी के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर सरोजनीनगर विधायक डॉ
लखनऊ। सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाए जा रहे पीएम मोदी के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह के आशियाना स्थित कार्यालय पर महिला चौपाल लगी। इसमें पीएम मोदी के जीवन वृत्त पर प्रकाश डाला गया। वक्ताओं ने मोदी सरकार की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने और मातृशक्ति को विकसित भारत की धुरी बनाने का संकल्प दोहराया। विधायक ने बताया कि 1700 से अधिक सिलाई मशीनें वितरित कर 162 ताराशक्ति केंद्रों की स्थापना की गई है। बेटियों को डिजिटल सशक्तिकरण की दिशा में गर्ल्स कॉलेजों में डिजिटल लाइब्रेरी और 31 कॉलेजों में स्मार्ट पैनल बोर्ड लगवाए गए हैं। 86 गर्ल्स यूथ क्लबों का गठन कर स्पोर्ट्स किट उपलब्ध कराई गई। सरोजनीनगर स्पोर्ट्स लीग के तहत गर्ल्स वॉलीबॉल और बास्केटबॉल टूर्नामेंटों का भी आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि भाजपा उत्तर प्रदेश कार्यालय की मंत्री रमा सिंह, महिला मोर्चा महानगर अध्यक्ष सीता नेगी, विधानसभा क्षेत्र प्रभारी रश्मि सिंह, मीडिया प्रभारी सुधा सिंह, पार्षद निर्मला सिंह, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष नीता दीक्षित और साधना गुप्ता मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed