फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Registry started in Aldico invitation, your dream of own house will come true

Noida News: एल्डिको आमंत्रण में शुरू हुई रजिस्ट्री, अपने घर का सपना होगा पूरा

Thu, 19 Sep 2024 07:38 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 19 Sep 2024 07:38 PM IST
विज्ञापन
Registry started in Aldico invitation, your dream of own house will come true
फोटो
विज्ञापन

एल्डिको आमंत्रण में शुरू हुई रजिस्ट्री, अपने घर का सपना होगा पूरा

-सोसाइटी में 2019 के बाद से नहीं हुई थी 295 फ्लैट की रजिस्ट्री, बिल्डर ने खरीदारों के पास भेजा ई-मेल



वान्या दीक्षित
नोएडा। सेक्टर-119 स्थित एल्डिको आमंत्रण सोसाइटी के फ्लैट खरीदारों के अपने घर का सपना पूरा हो रहा है। सोसाइटी के फ्लैटों की बची हुई रजिस्ट्री एक बार फिर शुरू हो गई है। इस संबंध में सोसाइटी निवासियों के पास में बिल्डर की ओर से ईमेल भी आ चुके हैं। सोसाइटी का काम तीन फेज में पूरा हुआ था, लेकिन अंतिम फेज वाले फ्लैट खरीदारों की रजिस्ट्री पिछले पांच साल से अधूरी थी। सोसाइटी के बिल्डर ने अमिताभ कांत समिति की सिफारिशों के तहत बकाया धनराशि का 25 फीसदी जमा कर दिया है।


नोएडा हाईराइज फेडरेशन के अध्यक्ष व एल्डिको आमंत्रण सोसाइटी के अध्यक्ष निखिल सिंघल ने बताया, अंतिम फेज 2019 में पूरा हो गया था। सोसाइटी के बिल्डर पर नोएडा प्राधिकरण का 15 से 20 करोड़ रुपये का बकाया होने से फ्लैट की रजिस्ट्री रुकी हुई थी। जिन फ्लैट खरीदारों की रजिस्ट्री नहीं हुई है उन्हें बिल्डर की ओर से ईमेल आया है। इसमें लिखा है कि नोएडा प्राधिकरण का स्टांप लेकर एल्डिको बिल्डर से मिलकर रजिस्ट्री की प्रक्रिया पूरी करें।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री को दो बार लिखा पत्र

निखिल सिंघल ने बताया कि सोसाइटी में रजिस्ट्री बड़ी समस्या बनी हुई थी। इस संबंध में नोएडा प्राधिकरण के चक्कर लगाकर थक गए और सरकार से भी गुहार लगाते रहे। एक साल में दो बार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा। इसमें पहला पत्र 18 मार्च और दूसरा पत्र 20 अगस्त को लिखा था। इस पत्र के बाद आश्वासन भी मिला था कि जल्द सुनवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन





दो साल में आठ बार की प्राधिकरण से शिकायत
निखिल सिंघल ने बताया कि रजिस्ट्री के संबंध में पिछले दो साल में नोएडा प्राधिकरण के सीईओ से आठ बार लिखित में शिकायत की थी। 24 जुलाई को सोसाइटी की एओए, बिल्डर और नोएडा प्राधिकरण के सीईओ के साथ में एक मीटिंग की। इसके बाद चार अगस्त को विधायक पंकज सिंह के साथ मीटिंग की थी। हालांकि अब रजिस्ट्री की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed