फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Registry of 2344 flats in Yeida cleared the way

यीडा में 2344 फ्लैटों की रजिस्ट्री का रास्ता साफ

Wed, 24 Mar 2021 12:50 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 24 Mar 2021 12:50 AM IST
विज्ञापन
Registry of 2344 flats in Yeida cleared the way
ग्रेटर नोएडा। यमुना प्राधिकरण अब रजिस्ट्री कराने के लिए फ्लैट के हिसाब से अधिभोग प्रमाण पत्र (ऑक्यूपेंसी सर्टिफिकेट) जारी करेगा। अभी तक यह अनुमति टावर के हिसाब से मिलती थी। इस फैसले से यीडा के हजारों खरीदारों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

यमुना प्राधिकरण अपने क्षेत्र में बिल्डरों को फ्लैट व भूखंड विकसित करने की अनुमति दी है। अब तक करीब 5500 फ्लैटों की रजिस्ट्री हो चुकी है। प्राधिकरण ने 31 मार्च तक 2344 फ्लैट की रजिस्ट्री करने का लक्ष्य रखा है। रजिस्ट्री कराने में सबसे बड़ी दिक्कत बिल्डरों की तरफ से बकाया जमा नहीं करने की हो रही है। इस वजह फ्लैटों की रजिस्ट्री के लिए अधिभोग प्रमाणपत्र नहीं मिल पा रहा था।
विज्ञापन

बिना अधिभोग प्रमाणपत्र के खरीदारों के नाम फ्लैटों की रजिस्ट्री नहीं हो सकती। इस समस्या का समाधान करते हुए यमुना प्राधिकरण ने अब फ्लैट वाइज अधिभोग प्रमाणपत्र जारी करने का फैसला लिया है। इससे अटके हुए फ्लैटों की रजिस्ट्री हो सकेगी। अब कोई बिल्डर अगर 28 फ्लैटों का बकाया पैसा जमा कर देता है तो उसे उतने ही फ्लैटों का अधिभोग प्रमाणपत्र जारी हो जाएगा। इसके बाद वह खरीदार के नाम रजिस्ट्री कर सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

यमुना प्राधिकरण में अभी तक टावर के हिसाब से ओसी जारी होती थी। अगर किसी टावर में 1000 फ्लैट हैं तो सभी फ्लैटों का बकाया पैसा जमा करने पर अधिभोग प्रमाण पत्र मिलता था। बिल्डर एक साथ बकाया नहीं जमा कर पा रहे थे, जिससे उन्हें उस पूरे टावर का अधिभोग प्रमाणपत्र नहीं मिल पा रहा था। फ्लैट खरीदारों के नाम रजिस्ट्री नहीं हो पा रही थी। यमुना प्राधिकरण के इस फैसले से दो फायदे होंगे। पहला, खरीदारों के नाम फ्लैटों की रजिस्ट्री हो सकेगी। दूसरा, प्राधिकरण का बिल्डरों पर करीब 3000 करोड़ रुपये बकाया है। एक साथ भुगतान न दे पाने के कारण बिल्डर एक साथ पैसा नहीं जमा कर पाते हैं। अब वह प्रति यूनिट के हिसाब से पैसा जमा कर अनुमति प्राप्त कर सकेंगे।

शिविर में 138 फ्लैटों की रजिस्ट्री के पेपर तैयार
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की तरफ से मंगलवार को ग्रेनो वेस्ट के निराला एस्पायर सोसाइटी में रजिस्ट्री शिविर का आयोजन किया गया। इसमें सोसाइटी के 138 फ्लैटों की रजिस्ट्री के कागज तैयार किए गए। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में बिल्डर सेल के प्रभारी व ओएसडी संतोष कुमार ने बताया कि सीईओ के निर्देश पर फ्लैट खरीदारों की सहूलियत को देखते हुए होली की छुट्टियों से पहले तक नियमित रूप से शिविर लगाए जाएंगे। वहीं, यमुना प्राधिकरण भी शिविर के जरिये अब तक 535 फ्लैटों की रजिस्ट्री करा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed