{"_id":"6999d362f07646572a0b32f1","slug":"registry-department-open-electricity-boxes-and-dilapidated-roads-plague-the-public-noida-news-c-1-noi1095-3975908-2026-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"रजिस्ट्री विभाग : खुले बिजली के बॉक्स और जर्जर सड़कों से जनता त्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रजिस्ट्री विभाग : खुले बिजली के बॉक्स और जर्जर सड़कों से जनता त्रस्त
विज्ञापन
फोटो
-- --
-हर दिन 150 से ज्यादा होती हैं रजिस्ट्रियां
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। रजिस्ट्री विभाग में आने वाले लोगों की सुरक्षा से लगातार खिलवाड़ हो रहा है। विभाग में खुला पड़ा बिजली का बॉक्स, पेड़ों की टहनियों के सहारे लदे बिजली के तारों का गुच्छा और विभाग तक जाने वाली सड़क और पार्किंग एक बड़ी समस्या बना चुका है।
बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रवीण डेढ़ा ने कहा कि यहां रोजाना औसतन दो हजार लोग अपने काम के लिए आते हैं, जिन्हें जर्जर व्यवस्था का सामना करना पड़ता है। हर तरफ खड़े वाहनों के कारण पैदल निकलता भी मुश्किल है। जमीनी काम के लिए खासकर बुजुर्ग और महिलाएं भी आती हैं, उन्हें इस जर्जर सड़क से गुजरने में सबसे ज्यादा परेशानी होती है। यहां पीने के पानी की भी सुविधा नहीं है।
-- -
-बार एसोसिएशन और रजिस्ट्री विभाग तक जाने वाली सड़क जर्जर है। यहां पार्किंग की भी व्यवस्था नहीं, जिससे अक्सर लोगों को परेशानी होती है -एड. प्रवीन डेढ़ा, अध्यक्ष, बार एसोसिएशन नोएडा
विज्ञापन
-रोजाना औसतन दो हजार से ज्यादा लोग यहां अपने कामों के लिए आते हैं। खासकर बुजुर्ग और महिलाओं को परेशानी होती है- अधिवक्ता किरण बैसेया
-बिजली के बॉक्स खुले हैं, तार भी पेड़ के सहारे हैं। पार्किंग की अव्यवस्था के चलते कई बार जाम लग जाता है -अधिवक्ता राहुल