{"_id":"67dd867c7ce8719a87068b64","slug":"registration-of-diagnostic-centers-will-be-easy-noida-news-c-340-1-del1004-83962-2025-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: आसान होगा डायग्नोस्टिक सेंटरों का पंजीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: आसान होगा डायग्नोस्टिक सेंटरों का पंजीकरण
विज्ञापन
लिंग जांच के खिलाफ सख्त होगी कार्रवाई, ऑनलाइन पीसी एंड पीएनडीटी पोर्टल लांच
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली में लिंग जांच के खिलाफ सख्त कार्रवाई और डायग्नोस्टिक सेंटरों का पंजीकरण आसान होगा। इस सुविधा के लिए शुक्रवार को स्वास्थ्य मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह ने सचिवालय में आयोजित कार्यक्रम में पीसी एंड पीएनडीटी ऑनलाइन पोर्टल लॉन्च किया।
इस मौके पर अधिकारियों ने बताया कि पोर्टल की मदद से पारदर्शिता बढ़ेगी। साथ ही, पीसी एंड पीएनडीटी एक्ट को प्रभावी ढंग से लागू किया जा सकेगा। पोर्टल रियल टाइम में डायग्नोस्टिक केंद्रों की निगरानी करेगा। इससे मैन्युअल प्रक्रिया को डिजिटल सिस्टम से बदलकर जवाबदेही सुनिश्चित होगी। इस पोर्टल के माध्यम से यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि सभी डायग्नोस्टिक सेंटर कानून का पालन करें और अल्ट्रासाउंड तकनीक का दुरुपयोग लिंग जांच में न हो। पोर्टल अल्ट्रासाउंड क्लीनिकों के लिए फॉर्म-एफ ऑनलाइन भरने, लोगों के लिए शिकायत दर्ज करने, जांच व कार्रवाई की डिजिटल निगरानी करने और नियमों के पालन की रियल टाइम जानकारी देने की सुविधा देगा। इससे सरकार को डायग्नोस्टिक सेंटर्स पर निगरानी रखना और नियम लागू करना आसान व असरदार होगा।
इस मौके पर मंत्री डॉ. पंकज कुमार ने कहा कि लिंग समानता और बालिका सुरक्षा के प्रति सरकार प्रतिबद्ध है। उन्होंने उपस्थित स्वास्थ्य विभाग के सभी अधिकारियों को पीसी एंड पीएनडीटी एक्ट का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लिंग जांच का मुद्दा समाज के लिए अभिशाप है, जो वर्षों से गंभीर चिंता का विषय बना हुआ है। दिल्ली देश की राजधानी है, इसलिए यहां से सकारात्मक संदेश पूरे देश में जाए। मुझे भरोसा है कि यह पहल दिल्ली का लिंगानुपात सुधारने और लैंगिक भेदभाव खत्म करने में अहम भूमिका निभाएगी। साल 2024-25 में कुल 627 निरीक्षण किए गए, जिनमें 70 जांच केंद्रों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए। वहीं, 13 के निलंबन, 53 के पंजीकरण रद्द व 22 अल्ट्रासाउंड मशीनें सील की गईं। इसके अलावा अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए न्यायालय में मामले भी दर्ज किए गए। दिल्ली सरकार ने सूचना, शिक्षा और संचार अभियानों को भी तेज कर दिया है। बेटी उत्सव अभियान के जरिए बेटियों के समाज में महत्व को बढ़ावा देने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं।