फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Record broken for eight months, 1442 infected in a single day

आठ माह का टूटा रिकॉर्ड, एक ही दिन में 1442 संक्रमित

Wed, 12 Jan 2022 01:48 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jan 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
Record broken for eight months, 1442 infected in a single day
नोएडा। जिले में करीब आठ माह बाद मंगलवार को रिकॉर्ड 1442 कोरोना के मामले सामने आए। इससे पहले 5 मई को 1703 संक्रमित एक ही दिन में मिले थे। इसके बाद से यह आंकड़ा लगातार घटता गया था। वहीं, सक्रिय केस में भी जिला लगातार प्रदेश में पहले नंबर पर बना हुआ है। दिसंबर के शुरुआती दिनों में सक्रिय मरीजों की संख्या 50 से कम रही थी। अब सक्रिय मरीजों की संख्या 7099 तक पहुंच गई है। अब तक जिले में कोविड के 70972 मामले सामने आए हैं। मंगलवार को 124 लोग ठीक हुए। जिले में अब तक 1797441 सैंपल लिए गए जिनमें से मंगलवार को 1328 लोगों की आरटीपीसीआर जांच हुई। इधर, सेक्टर-30 जिला अस्पताल में सुबह 8 बजे से मरीजों की कतार लगने लगी, जो धीरे-धीरे इतनी बढ़ गई की सड़क तक पहुंच गई। दोपहर 12 बजे के बाद अस्पताल से सड़क तक ओपीडी मरीजों, टीकाकरण कराने आने वालों व जांच के लिए आए लोगों की कतारें दिखीं।
विज्ञापन

जांच के लिए बढ़ा इंतजार
दस दिन में जिले में कोविड के 7184 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान करीब 34656 जांच हुई हैं यानी जांच के सापेक्ष संक्रमितों की संख्या 20 फीसदी से अधिक हैं। वहीं, सामान्य सर्दी बुखार और कोविड के लक्षणों में समानता के कारण जांच की मांग बढ़ रही है। घंटों सरकारी अस्पतालों में जांच का इंतजार कर रहे लोगों में कोविड का खतरा और गहराता जा रहा है। राहत की बात यह है कि इस बार गंभीर मरीजों की संख्या कम है। अधिकांश का इलाज होम आइसोलेशन में चल रहा है। फिलहाल, 200 से कम संक्रमित ही अस्पतालों में हैं। सेक्टर-39 स्थित कोविड अस्पताल में भर्ती मरीजों की संख्या करीब 42 है। इसमें से पांच को ही ऑक्सीजन, आईसीयू जैसी सुविधाओं की जरूरत है। वहीं, जिले में अब तक करीब 15 चिकित्सकों के संक्रमित होने की सूचना है।
विज्ञापन

ऐसे बढे़ सक्रिय केस
1 दिसंबर- 11
4 दिसंबर- 22
25 दिसंबर- 54
29 दिसंबर- 100
4 जनवरी - 597
5 जनवरी -1110
7 जनवरी - 2404
8 जनवरी - 3527
9 जनवरी - 4613
10 जनवरी - 5780
11 जनवरी - 7099
शारदा अस्पताल में 45 डॉक्टर संक्रमित
ग्रेटर नोएडा। शारदा अस्पताल में 45 जूनियर और सीनियर रेजिडेंट डॉक्टर कोरोना से संक्रमित हो गए हैं। अस्पताल प्रबंधन ने मरीजों को असुविधा से बचाने के लिए अलग से फ्लू ओपीडी क्लीनिक शुरू किया है। शारदा अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि आरटीपीसीआर जांच केंद्र को अस्पताल के गेट के पास स्थानांतरित कर दिया गया है। वहीं, अस्पताल के अतिरिक्त मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. रंजीत गुलियानी की अध्यक्षता में मंगलवार को आयोजित बैठक में आपातकालीन, पीडियाट्रिक, मेडिसिन व महिला एवं प्रसूति विभाग को विशेष तौर पर सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए। इधर, जिम्स निदेशक ब्रिगेडियर डॉ. राकेश कुमार गुप्ता ने बताया कि अस्पताल में 45 कोरोना के मरीज भर्ती हैं। जिन डाक्टरों व मेडिकल छात्रों को संक्रमण हुआ था, वह स्वस्थ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed