फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Record 170 infected in a single day after three months

तीन माह बाद एक ही दिन में रिकॉर्ड 170 संक्रमित

Wed, 04 May 2022 01:33 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 04 May 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
Record 170 infected in a single day after three months
नोएडा। जिले में तीन माह बाद मंगलवार को सर्वाधिक 170 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई। इससे पहले 5 फरवरी को 233 मामले सामने आए थे। राज्य सरकार की रिपोर्ट के अनुसार 130 लोग इस बीमारी से 24 घंटे में ठीक हुए हैं। इससे जिले में कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या 99,557 हो गई है, जबकि सक्रिय केसों की संख्या 741 है। जिला प्रदेश में नए व सक्रिय मामलों में लगातार पहले पायदान पर है। प्रदेश में मंगलवार को 335 नए मरीज मिले। इनमें आधे से अधिक गौतमबुद्ध नगर के हैं। दूसरे नंबर पर रहे गाजियाबाद में कुल 74 केस मिले हैं। वहीं, गाजियाबाद में सक्रिय केसों की संख्या 348 है।
विज्ञापन

1077 लोगों को लगे टीके
मंगलवार को सरकारी अस्पतालों में 1077 लोगों को कोविड रोधी टीके लगाए गए। इनमें 12-14 साल के 105 लोगों को पहली व 439 को दूसरी डोज दी गई, जबकि 15-17 साल के 37 लोगों को पहली व 39 को दूसरी, 18 से 59 साल के 110 लोगों को पहली व 243 को दूसरी और 60 व उससे अधिक आयु वर्ग के 7 लोगों को पहली, 9 को दूसरी व 77 को बूस्टर डोज लगाई गई। साथ ही 11 स्वास्थ्य कर्मियों को बूस्टर डोज दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed