फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Recognition of 12 schools of Greater Noida which do not do RTE admissions will be canceled

अधर में छात्रों का भविष्य: ग्रेनो में DPS समेत 12 स्कूलों की रद्द होगी मान्यता, कमेटी गठित; जानें पूरा मामला

Tue, 16 Jul 2024 01:25 PM IST
अनुज कुमार माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 16 Jul 2024 01:25 PM IST
सार

Noida Schools: ग्रेटर नोएडा के 12 स्कूलों पर मान्यता रद्द होने का खतरा मंडरा रहा है। जिलाधिकारी ने डिप्टी कलेक्टर की अध्यक्ष्ता में एक कमेटी गठित की। जवाब तलब कर कमेटी शासन को मान्यता रद्द् करने की रिपोर्ट भेजेगी।

विज्ञापन
Recognition of 12 schools of Greater Noida which do not do RTE admissions will be canceled
छात्राएं (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

विस्तार

जिला प्रशासन शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) में दाखिला नहीं देने वाले 12 निजी स्कूलों की मान्यता खत्म हो सकती है। इस मामले में सोमवार को जिलाधिकारी ने डिप्टी कलेक्टर की अध्यक्षता में एक कमेटी गठित की है। जो स्कूलों को नोटिस जारी कर जवाब तलब करेगी। 

विज्ञापन


उसके बाद शासन को स्कूलों की मान्यता रद्द् करने का पत्र भेजा जाएगा। इन 12 स्कूलों में छह स्कूलों ने आरटीई के तहत एक भी दाखिला नहीं दिया हैं। इन स्कूलों में कुल 228 में से 194 बच्चे चार माह बाद भी पढ़ाई शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन


शिक्षा विभाग आरटीई के तहत निजी स्कूलों में गरीब बच्चों दाखिला करा रहा है। लॉटरी के माध्यम से बच्चों को स्कूलों का आवंटन किया जाता है। इसके उलट निजी स्कूल मनमानी कर रहे है। आरटीई के तहत बच्चों का दाखिला नहीं कर रहे है। बीएसए ने ऐसे ही 12 निजी स्कूलों की जानकारी जिलाधिकारी को सौंपी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जिलाधिकारी को बताया गया है कि इन स्कूलों को कई बार नोटिस जारी कर चेतावनी दी जा चुकी है। बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल पंवार ने बताया कि दाखिला नहीं देने वाले 12 स्कूलों की मान्यता रद्द् करने की कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए एक कमेटी का गठन किया गया है। डिप्टी कलेक्टर वेद प्रकाश पांडेय कमेटी के अध्यक्ष होंगे। जिला दिव्यांगजन कल्याण अधिकारी आशीष कुमार और कुमारी मायावती राजकीय कन्या इंटर कालेज की प्राचार्य छवि सिंह सदस्य होंगीं। स्कूलों को नोटिस जारी कर एक सप्ताह में जवाब तलब किया जाएगा।
 
स्कूलों का नाम आवंटित सीट लंबित सीट
बाल भारती पब्लिक स्कूल, सेक्टर-21 नोएडा 46 38
डीपीएस नॉलेज पार्क-5 ग्रेनो वेस्ट 59 41
द मिलेनियम स्कूल सेक्टर-119 नोएडा 15 15
रामाज्ञा स्कूल, सेक्टर-50 नोएडा   28 28
समसारा द वर्ल्ड एकेडमी, सेक्टर-37 ग्रेनो 14 11
राघव ग्लोबल स्कूल, सेक्टर-122 नोएडा 15 13
दरबारी लाल फाउंडेशन वर्ल्ड स्कूल, जीटा-वन ग्रेनो 10 10
शिव नादर स्कूल, छपरौली बांगर नोएडा  10 08
संस्कार स्कूल, रोजा जलालपुर ग्रेनो वेस्ट  10 10
फॉच्यून वर्ल्ड स्कूल, सेक्टर-105 नोएडा 10 10
आर्मी पब्लिक स्कूल, नोएडा    07 07
ऑक्सफोर्ड ग्रीन पब्लिक स्कूल, सिरसा ग्रेनो  06 05
कुल    228 194

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed