फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Reach home on time Voter Identity Card: District Dhikari

समय से घर पर पहुंचाएं मतदाता पहचान पत्र : जिलाधिकारी

Thu, 10 Jul 2025 06:35 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jul 2025 06:35 PM IST
विज्ञापन
Reach home on time Voter Identity Card: District Dhikari
कलेक्ट्रेट के सभागार में जिलाधिकारी ने डाक विभाग के अफसरों के साथ की बैठक
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। जिलाधिकारी ने बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में डाक विभाग के अफसरों के साथ बैठक की। उन्होंने सभी से कहा कि मतदाता पहचान पत्र और नोटिस के वितरण में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। मतदाता पहचान पत्र और नोटिस समय से संबंधित के घर पहुंचना चाहिए। उन्होंने इसके लिए सभी एसडीएम को निगरानी करने के निर्देश दिए।



भारत निर्वाचन आयोग ने मतदाता पहचान पत्र को मतदाता तक डाक के माध्यम से पहुंचाने की व्यवस्था कर रखी है, लेकिन जिले में डाक विभाग के कर्मचारी समय से मतदाताओं के घर पर पहचान पत्र नहीं पहुंचा रहे हैं। कई कार्यालयों में मतदाता पहचान पत्र रखे हैं। लगातार शिकायत आने के बाद जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने डाक विभाग के अफसरों के साथ बैठक की। एडीएम वित्त एवं राजस्व अतुल कुमार ने कहा कि मतदाता पहचान पत्र समय से लोगों के घर नहीं पहुंच रहे हैं। साथ ही, नोटिस भी देरी से पहुंच रहे है। डाक विभाग को प्रशासन के साथ समन्वय के साथ काम करना होगा। पहचान पत्र और नोटिस समय से पहुंचाने होंगे। इसकी निगरानी की जाएगी जो संबंधित एसडीएम करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article