फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   RC issued against one of Mahagun and two projects of Prateek Builder

Noida News: महागुन की एक और प्रतीक बिल्डर की दो परियोजनाओं के खिलाफ आरसी जारी

Fri, 05 Sep 2025 01:47 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 05 Sep 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
RC issued against one of Mahagun and two projects of Prateek Builder
नोएडा प्राधिकरण ने आरसी जारी करते हुए जिला प्रशासन से भू राजस्व की तरह बकाये की वसूली की अपील की
विज्ञापन

तीनों परियोजनाओं पर प्राधिकरण का 353.41 करोड़ रुपये का बकाया

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। प्राधिकरण ने बृहस्पतिवार को महागुन की एक और प्रतीक बिल्डर की दो परियोजनाओं के खिलाफ रिकवरी सर्टिफिकेट (आरसी) जारी करते हुए भू राजस्व की तरह बकाये की वसूली की अपील जिला प्रशासन से की। तीनों परियोजनाओं पर नोएडा प्राधिकरण का 353.41 करोड़ रुपये का बकाया है। बार-बार नोटिस देने के बावजूद भी बिल्डर ने बकाया नहीं चुकाया।
प्राधिकरण के अधिकारियों के मुताबिक सेक्टर-78 स्थित आंवटी महागुन रियल स्टेट प्राइवेट लिमिटेड के पक्ष में 18 अप्रैल 2010 को आंवटन किया गया। 18 मई 2010 को लीज डीड कराते हुए कब्जा दिया गया। आवंटी को बकाये की राशि जमा कराने के लिए कई बार नोटिस जारी किया गया। इसके बावजूद बिल्डर कंपनी ने बकाया जमा नहीं किया। आवंटी को 21 दिसंबर 2023 के क्रम में कोविड-19 का लाभ देते हुए गणना कर देय धनराशि का 25 प्रतिशत धनराशि जमा कराने के बाबत सूचित किया गया।
विज्ञापन

बावजूद इसके बकाये की राशि जमा नहीं कराई गई। प्राधिकरण द्वारा उक्त भूखंड के खिलाफ 31 अगस्त 2025 तक बकाये की 116.96 करोड़ रुपये की राशि की वसूली भू-राजस्व की भांति करने करने को आरसी जारी की गई। इसी तरह से सेक्टर-77 के आंवटी प्रतीक रियल्टर्स प्राइवेट लिमिटेड के पक्ष में 31 मार्च 2010 को आंवटन किया गया। 26 मई 2010 को लीज डीड कराकर कब्जा दिया गया। प्राधिकरण द्वारा उक्त भूखंड के विरुद्ध 162.27 करोड़ की राशि की वसूली के लिए आरसी जारी की गई है। इसके अलावा सेक्टर-120 के आंवटी प्रतीक रियल्टर्स प्राइवेट लिमिटेड 10 दिसंबर 2009 को जमीन का आंवटन किया गया। 07 जनवरी 2010 को लीज डीड कराकर कब्जा दिया गया। आवंटी पर 74.18 करोड़ रुपए बकाया हैं। इसकी वसूली के लिए आरसी जारी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed