फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   RC issued against 9 defaulters of commercial properties

वाणिज्यिक संपत्तियों के 9 बकायेदारों के खिलाफ आरसी जारी

Sun, 25 Jul 2021 01:18 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jul 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
RC issued against 9 defaulters of commercial properties
नोएडा। प्राधिकरण ने वाणिज्यिक संपत्तियों के 9 बकायेदारों के खिलाफ रिकवरी सर्टिफिकेट (आरसी) जारी की है। इनके खिलाफ आश्वासन समिति में भी सुनवाई चल रही थी। इसके अंतर्गत शॉप्रिक्स मॉल के आवंटी के खिलाफ प्राधिकरण ने आरसी जारी की है। आवंटी कंपनी सुपरटेक पर 25 करोड़ का बकाया है।
विज्ञापन

प्राधिकरण के अधिकारी ने बताया कि सुपरटेक पर लीज रेंट का 25 करोड़ का बकाया है। उनका कहना है कि कई बार नोटिस देने के बावजूद भी बकाया जमा नहीं कराया गया। इसी तरह से आठ अन्य आवंटियों पर भी तीन से पांच करोड़ तक का बकाया है। कुल करीब 50 करोड़ रुपये का बकाया है। प्राधिकरण के अधिकारी का कहना है कि इनका मामला आश्वासन समिति में भी चल रहा था। वहां सुनवाई के दौरान इनके खिलाफ कार्रवाई कर मामले को समाप्त करने को कहा गया था। यही वजह है कि इनके खिलाफ कार्रवाई की गई है। कुछ आवंटियों को आरसी जारी करने की प्रक्रिया चल रही है। इसके बाद अब जिला प्रशासन की ओर से बकाये की वसूली की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed