फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Ravidas Hostel team tops in the boys category

Noida News: बालक वर्ग में रविदास हॉस्टल की टीम अव्वल

Thu, 26 Feb 2026 07:22 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 26 Feb 2026 07:22 PM IST
विज्ञापन
Ravidas Hostel team tops in the boys category
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय (जीबीयू) में चल रही शौर्योत्सव खेल प्रतियोगिता में बृहस्पतिवार को बास्केटबॉल और क्रिकेट स्पर्धाओं के फाइनल मुकाबले खेले गए। बास्केटबॉल के बालक वर्ग में संत रविदास बॉयज हॉस्टल ने प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं मलिक मुहम्मद जायसी बॉयज हॉस्टल ने द्वितीय स्थान हासिल किया। गौरव चौधरी को बेस्ट प्लेयर चुना गया। बालिका वर्ग बास्केटबॉल में रानी लक्ष्मीबाई गर्ल्स हॉस्टल ने प्रथम और महादेवी वर्मा टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। आस्था चौधरी बेस्ट प्लेयर चुनी गईं। बालक वर्ग क्रिकेट फाइनल में मलिक मुहम्मद जायसी ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। संत कबीरदास बॉयज हॉस्टल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग क्रिकेट में डे स्कॉलर्स ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं, रानी लक्ष्मीबाई ने द्वितीय स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता के समापन पर विजेता टीमों व खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed