{"_id":"659860d16496ee72850356a0","slug":"ravi-kana-spent-black-money-in-six-percent-of-the-plots-grnoida-news-c-23-1-noi1091-24007-2024-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: रवि काना ने काली कमाई छह फीसदी भूखंडों में खपाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: रवि काना ने काली कमाई छह फीसदी भूखंडों में खपाई
विज्ञापन
रवि काना ने काली कमाई छह फीसदी भूखंडों में खपाई
-किसानों के आबादी के 30 फीसदी भूखंडों को अपनों के नाम खरीदा
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी स्क्रेप और सरिया माफिया रवि काना के खिलाफ पुलिस को प्राधिकरण से कुछ सुराग हाथ लगे हैं। काना ने अपने अवैध कारोबार की काली कमाई को ग्रेनो प्राधिकरण से किसानों को मिलने वाले छह फीसदी भूखंड खरीदकर खपाई। पिछले दो दिनों से प्राधिकरण में डेरा डालकर बैठी पुलिस भूमि विभाग से इसकी सूचनाएं निकाल रही है।
ग्रेटर नोएडा में किसानों को जमीन अधिग्रहण के एवज में छह और चार फीसदी भूखंड मिलता है। आर्थिक स्थिति कमजोर होने पर किसान इन आबादी भूखंडों को बेच देते हैं। स्क्रेप माफिया अपनी काली कमाई को सफेद करने के लिए ग्रेनो और यमुना प्राधिकरण के किसानों से आबादी भूखंडों को खरीदकर अपने चहेतों के नाम करा रहा था। पुलिस-प्राधिकरण अधिकारियों की मानें तो ग्रेनो के छह फीसदी के 30 प्रतिशत आबादी भूखंड रवि के चहेतों के नाम हैं। जो प्लॉट एक से दो साल पहले खरीदे गए थे उनकी कीमत अब पांच से आठ गुनी तक हो गई है। अधिकारियों की माने तो 50 बीघा से अधिक जमीन छह फीसदी के प्लॉट की है। इसकी कीमत अब अरबों रुपये में हैं।
जमीनों में निवेश की काली कमाई, कोल्ड स्टोर निर्माणाधीन
रवि काना गिरोह ने काली कमाई का बड़ा हिस्सा जमीनों में निवेश किया है। गिरोह ने सफेदपोशों की मदद से 130 मीटर रोड और ग्रेनो वेस्ट में बड़े स्तर पर पिछले दस साल में जमीन खरीदी।जमीन खरीदकर काॅलोनाइजर से कालोनियां कटवाई गईं। जमीन आज भी गिरोह से जुड़े लोगों के पास मौजूद हैं। इसके अलावा बुलंदशहर क्षेत्र में निर्माणाधीन कोल्ड स्टोर होने की भी जानकारी मिली है।