फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Ravi Kana female associate Kajal told about the gangster black money in police remand

काजल बता रही काना की क्राइम कुंडली: विदेश में खपाई रवि ने काली कमाई, कारोबार का बड़ा हिस्सा है बेनामी

Sat, 04 May 2024 06:08 PM IST
Vikas Kumar माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 04 May 2024 06:08 PM IST
सार

काजल से पुलिस ने पूछा कि काले कारोबार से जो पैसा इकट्ठा किया है वह कहां-कहां निवेश किया है। क्या विदेश में भी निवेश किया है। बताया गया है कि विदेश में होटल कारोबार में गिरोह का निवेश है। 

विज्ञापन
Ravi Kana female associate Kajal told about the gangster black money in police remand
रवि काना और कागज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गैंगस्टर और स्क्रैप माफिया रवि काना की महिला सहयोगी काजल से पूछताछ में विदेश में रवि की संपत्ति होने की जानकारी हुई है। काजल की 24 घंटे की पुलिस रिमांड शनिवार को सुबह 10 बजे शुरू हुई। पुलिस ने उससे रवि के काले कारोबार के वित्तीय लेनदेन के संबंध में जानकारी की। इस दौरान काजल का रवि से भी आमना-सामना कराया गया। कई बड़े अधिकारियों ने भी काजल से पूछताछ की।

विज्ञापन

रवि काना की गिरफ्तारी के बाद जब से पुलिस ने उसका रिमांड हासिल किया है, तब से लगातार पूछताछ चल रही है। इस दौरान पुलिस को कई अहम जानकारियां मिली हैं। इसी क्रम में शनिवार को काजल को भी रिमांड पर लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

काजल से पुलिस ने पूछा कि काले कारोबार से जो पैसा इकट्ठा किया है वह कहां-कहां निवेश किया है। क्या विदेश में भी निवेश किया है। बताया गया है कि विदेश में होटल कारोबार में गिरोह का निवेश है। 
विज्ञापन

पुलिस को पता चला है कि कारोबार का बड़ा हिस्सा बेनामी है। इसमें लेनदेन कैश में हुआ है। लेनदेन का बड़ा काम मुंह जुबानी भी होता था। इस पूछताछ का विवरण तैयार कर बड़े स्तर पर सौंपे जाने की तैयारी की गई है। 

सूत्रों के मुताबिक जो भी नाम सामने आए हैं उनकी सूची बनाकर आला अधिकारियों को सौंपी गई है। बचाव पक्ष के अधिवक्ता ललित मोहन गुप्ता ने बताया कि काजल से एक ही स्थान पर पूछताछ की गई है। उसे कहीं सत्यापन के लिए नहीं ले जाया गया है। रविवार को सुबह 10 बजे उसकी रिमांड अवधि समाप्त हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed