फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   ravi kana arrest

Noida News: स्क्रैप माफिया रवि काना और काजल थाईलैंड में गिरफ्तार

Tue, 23 Apr 2024 09:27 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 23 Apr 2024 09:27 PM IST
विज्ञापन
ravi kana arrest
स्क्रैप माफिया रवि काना और काजल के थाईलैंड में गिरफ्तार
विज्ञापन


जनवरी में आरोपियों के खिलाफ जारी हुआ था रेड कॉर्नर नोटिस, इसी आधार पर गिरफ्तारी


पुलिस नहीं कर रही गिरफ्तारी की पुष्टि, थाईलैंड से जानकारी मिलने का कर रही इंतजार


माई सिटी रिपोर्टर



ग्रेटर नोएडा। स्क्रैप माफिया और गैंगस्टर रवि नागर उर्फ रवि काना और उसकी महिला सहयोगी काजल झा को थाईलैंड में वहां की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि थाईलैंड पुलिस ने स्थानीय पुलिस को आधिकारिक रूप से इसकी जानकारी नहीं दी है। ऐसे में नोएडा पुलिस भी आधिकारिक रूप से इसकी पुष्टि नहीं कर रही है। वहीं, दबी जुबान में अधिकारियों ने इस बात को स्वीकार किया है और अब आगे प्रत्यर्पण की कार्रवाई शुरू की जाएगी।



गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने जनवरी 2024 में लुक आउट और रेड कार्नर नोटिस जारी किया था। यह नोटिस और रवि पर चल रहे मुकदमों का विवरण पुलिस ने थाईलैंड के साथ साझा किया था। इसी के आधार पर यह गिरफ्तारी होने की बात कही जा रही है। पुलिस रवि काना गिरोह के 14 सदस्यों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। इसमें रवि काना की पत्नी मधु नागर भी शामिल है। इसके साथ ही 100 करोड़ से अधिक की संपत्ति को भी सीज कर चुकी है। चार बैंक खातों को भी फ्रीज किया जा चुका है।
विज्ञापन


रवि काना के खिलाफ नोएडा के सेक्टर-39 में सामूहिक दुष्कर्म और बीटा-2 थाने में गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज किया गया था। गैंगस्टर के मुकदमे में 16 सदस्य नामजद थे। रवि काना की पत्नी मधु को पुलिस फरवरी 2024 में दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया था। पिछले महीने पुलिस ने रवि काना गैंग के खिलाफ जिला अदालत में 500 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की थी। इसमें रवि काना को काले कारोबार का सरगना बताया उसकी सहयोगी काजल झा को इसमें बराबर का हिस्सेदार बताया गया था। नोएडा में दर्ज हुए मुकदमे के बाद से गैंगस्टर रवि काना अपने कारोबारी साथी काजल झा के साथ फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



---

भाई की हत्या के बाद संभाला स्क्रैप का काम

रवि काना दनकौर के गांव दादुपुर के हरेंद्र प्रधान का बड़ा भाई है। साल 2015 में हरेंद्र प्रधान की हत्या हो गई थी और आरोप कुख्यात बदमाश सुंदर भाटी पर था। यह घटना गौतमबुद्ध नगर के चर्चित हत्याकांड में से एक है। इस हत्याकांड के बाद स्क्रैप व सरिया की तस्करी के धंधे का काम रवि काना ने संभाला। साथ ही भाई की हत्या के बाद खुद की जान को खतरा बताते हुए पुलिस से सुरक्षा मांगी थी।



---



छह महीने पहले हटा ली थी सुरक्षा

पुलिस से सुरक्षा मिलने के बाद रवि काना ने इसका दुरुपयोग किया। पुलिस सुरक्षा के साथ वह अपराधों को अंजाम देता रहा। उसके खिलाफ मुकदमे दर्ज होते रहे। रवि काना के साथ-साथ हरेंद्र नागर की पत्नी और रवि की भाभी बेवन नागर, भाई राजकुमार नागर को भी पुलिस ने सुरक्षा प्रदान की थी। इस कारण सभी की सुरक्षा छह महीने पहले हटा ली गई।





---

कमिश्नरेट के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि थाईलैंड पुलिस के साथ रवि काना के बारे में विवरण साझा किया था। अभी थाईलैंड पुलिस ने मेल या किसी अन्य माध्यम से कोई सूचना नहीं दी है। आधिकारिक सूचना मिलने के इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed