फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Rave party raided, eight Nigerians including four women arrested

रेव पार्टी पर छापा, चार महिलाओं समेत आठ नाइजीरियाई गिरफ्तार

Sun, 03 Jul 2022 01:42 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 03 Jul 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
Rave party raided, eight Nigerians including four women arrested
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। अमर उजाला - फोटो : Grnoida
ग्रेटर नोएडा/दादरी। ग्रेनो में चीन के नागरिकों की गिरफ्तारी के बाद विदेशियों के अवैध गतिविधियों में लिप्त होने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। शुक्रवार देर रात दादरी के ओमीक्रॉन-1 सेक्टर में पुलिस को एक मकान में रेव पार्टी की सूचना मिली। पुलिस ने छापा मारा तो नशे में चार महिलाओं सहित आठ नाइजीरियाई और एक भारतीय शख्स हंगामा कर रहे थे। पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर 380 ग्राम गांजा, 710 ग्राम नशीला पाउडर, अंग्रेजी शराब की 28 बोतलें और बीयर के 171 केन बरामद कर लिए। पुलिस नशीले पदार्थों की तस्करी सहित अन्य दृष्टिकोण से मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

दादरी के मथुरापुर गांव के पास ओमीक्रॉन-1 में बी ब्लॉक स्थित मकान में तेज आवाज में गाने बजाकर नशे में नाइजीरियाई हंगामा कर रहे थे। सेक्टर के लोगाें ने पुलिस को मकान में रेव पार्टी चलने की सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नाइजीरियाई माइक, फिरमाइन, ओकुम्बोर, मेकटीरो, अलीपफ, लीशा, रैन व निगेयर और घरबरा निवासी साद मलिक को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को दादरी कोतवाली लाकर पूछताछ की गई। वीजा-पासपोर्ट आरोपी दिखा नहीं पाए। साथ ही, एक आरोपी के बिना वीजा के रहने की जानकारी पुलिस को मिली।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि आरोपियों के पास से नशे की बड़ी खेप मिली है। इससे मादक पदार्थों की तस्करी करने की भी आशंका है। आरोपी बिना अनुमति के पार्टी कर हंगामा कर रहे थे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर और दूतावास को सूचना दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विदेशियों की पसंद बना ग्रेनो, बढ़ रहीं अवैैध गतिविधियां
ग्रेनो में विदेशी कंपनियां आने से विकास और रोजगार के अवसर बढ़े हैं, लेकिन अवैध गतिविधियों में लिप्त रहने वाले विदेशियों की संख्या में भी बढ़ोतरी हुई है। कई बार नाइजीरियन नशे और धोखाधड़ी के मामलों में गिरफ्तार किए गए हैं। कई लोग बिना वीजा के भी पकड़े जा चुके हैं।

2019 में विदेशियों के लिए बनी थी अस्थायी जेल
अवैध रूप से रहकर अपराध में लिप्त विदेशियों पर शिकंजे के लिए वर्ष 2019 में तत्कालीन एसएसपी वैभव कृष्ण ने पुलिस लाइन में अस्थायी जेल बनाई थी। उस दौरान 60 से अधिक विदेशी पकड़े गए थे। इनमें से अधिकांश को डिपोर्ट भी किया गया था। अब चीन और कोरियाई नागरिकों के भी अवैध गतिविधियों में लिप्त होने के मामले सामने आने लगे हैं। इसके बाद एक बार फिर पुलिस कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed