फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Rapedo bike driver arrested for molesting a girl by taking her on a deserted road

Noida: सुनसान रास्ते पर ले जाकर युवती से छेड़छाड़, रैपिडो बाइक चालक गिरफ्तार

Sun, 03 Jul 2022 04:59 AM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Sun, 03 Jul 2022 04:59 AM IST
सार

रैपिडो बाइक चालक द्वारा युवती के साथ छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। बताय जा रहा है कि चालक ने सुनसान रास्ते पर बाइक खराब होने का बहाना बनाकर युवती को बाइक से उतारा और छेड़खानी की। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
Rapedo bike driver arrested for molesting a girl by taking her on a deserted road
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नोएडा के सेक्टर-16 से शुक्रवार शाम दिल्ली जाने के लिए एक युवती ने रैपिडो बाइक बुक कराई, लेकिन डीएनडी पर जाम लगने की बात कहकर चालक नोएडा गेट होकर शनि मंदिर वाले मार्ग पर युवती को ले गया। यहां सुनसान रास्ते पर बाइक खराब होने का बहाना बनाकर चालक ने युवती को बाइक से उतारा और छेड़छाड़ शुरू कर दी।

विज्ञापन


युवती ने दूसरी तरफ से आ रहे कार चालक को देखकर शोर मचाया तो आरोपी चालक मन्नान घबरा गया और बाइक लेकर फरार हो गया। युवती की शिकायत पर फेज-एक थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की। शनिवार सुबह सेक्टर-9 की झुग्गी बस्ती से पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


पूछताछ में आरोपी ने बताया कि इससे पहले भी दो महिला यात्रियों के साथ वह छेड़छाड़ का प्रयास कर चुका है। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया है। एडीसीपी रणविजय सिंह ने महिलाओं से अपील की है कि कैब-बाइक में सफर करते समय अगर चालक भ्रमित करने का प्रयास करे तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। साथ ही, शोर मचाकर मदद प्राप्त करने की कोशिश करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में रैपिडो ने माफी मांगते हुए कहा है कि हम कैप्टन के अनुचित व्यवहार की कड़ी निंदा करते हैं और शिकायतकर्ता से माफी मांगते हैं। रैपिडो ग्राहक-प्रथम की नीति पर चलता है और उनकी सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। हमने शिकायत के बाद तत्काल आंतरिक जांच शुरू की और रिपोर्ट के आधार पर हमने आरोपी कैप्टन को तत्काल प्रभाव से निष्कासित कर दिया है। इसके साथ ही उसे हमेशा के लिए रैपिडो से ब्लॉक कर दिया गया है। हमारे साथ वह अब कभी भी काम नहीं कर पाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed