फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Rape case filed in Punhana

अपहरण कर युवती से दुष्कर्म, तीन पर केस

Sat, 26 Sep 2020 11:52 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2020 11:52 PM IST
विज्ञापन
Rape case filed in Punhana
पिनगवां। पुन्हाना उपमंडल के एक गांव में अपहरण कर युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता ने चचेरी बहन पर आरोपियों की मदद करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। शिकायत के मुताबिक पीड़िता की चचेरी बहन फिरोजपुर झिरका खंड के एक गांव में रहती है। 16 सितंबर को चचेरी बहन ने युवती को अपने घर बुलाया। इसके बाद दोनों शौच करने के लिए जंगल में जा रही थी। रास्ते में वसीम और मुनफेद ने गाड़ी में अपहरण कर उन्हें गडूंरी हसनपुर के जंगलों में ले गए। जहां पर वसीम ने युवती से दुष्कर्म किया। वारदात के बाद आरोपियों ने फिर उसे जबरन बाइक पर कहीं और ले जा रहे थे। रास्ते में शोर मचाने पर आरोपी उसे छोड़कर भाग गए। इसके बाद उसने अपने परिजनों से शिकायत की। जांच अधिकारी रेशम ने बताया कि शिकायत पर वसीम, मुनफेद और चचेरी बहन के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed