{"_id":"68e42b05c0e4bbf72a064554","slug":"rao-narendra-said-if-you-are-against-me-then-complain-to-the-high-command-na-news-c-16-1-pkl1089-837998-2025-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरे खिलाफ हैं तो हाईकमान से शिकायत करें, मीडिया में बयान देंगे तो बर्दाश्त नहीं : राव नरेंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरे खिलाफ हैं तो हाईकमान से शिकायत करें, मीडिया में बयान देंगे तो बर्दाश्त नहीं : राव नरेंद्र
विज्ञापन
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष का पदभार संभालते ही राव नरेंद्र से पढ़ाया अनुशासन का पाठ
पूर्व मंत्री अजय यादव, चिंरजीव राव, राव दान सिंह और विनेश फोगाट को छोड़कर सभी वरिष्ठ नेता पहुंचे
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र ने सोमवार को पदभार संभालते ही संगठन में अनुशासन का पाठ पढ़ा दिया। चंडीगढ़ सेक्टर नौ स्थित प्रदेश कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि अगर आप मेरे खिलाफ हैं तो प्रदेश प्रभारी और कांग्रेस हाईकमान से शिकायत करें लेकिन मीडिया में बयान देंगे तो अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं होगी।
दोपहर तीन बजे प्रदेश कार्यालय पहुंचे राव नरेंद्र का तमाम जिलाध्यक्षों व विधायकों ने स्वागत किया। इसके बाद नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा व सांसद दीपेंद्र हुड्डा और राज्यसभा सांसद रणदीप सुरजेवाला दफ्तर पहुंचे। अंत में प्रदेश प्रभारी बीके हरिप्रसाद का प्रदेशाध्यक्ष पहुंचे। कार्यक्रम की शुरुआत पूर्व प्रदेशाध्यक्ष उदयभान ने की। उन्होंने राव नरेंद्र को कार्यभार सौंपते हुए शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया।
कार्यक्रम में कांग्रेस के 36 विधायक, चार सांसद, युवा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष निशित कटारिया, महिला कांग्रेस अध्यक्ष, सभी प्रकोष्ठों के चेयरमैन, कई पूर्व विधायक, पूर्व मंत्री और पूर्व सांसद सहित सैकड़ों समर्थक मौजूद थे। विधायक विनेश फोगाट, पूर्व मंत्री अजय यादव, उनके बेटे पूर्व विधायक चिरंजीव राव, पूर्व विधायक राव दान सिंह व पूर्व मंत्री संपत सिंह कार्यक्रम में नहीं पहुंचे। सिरसा से सांसद कुमारी सैलजा विदेश में होने के कारण अनुपस्थित रहीं।
विज्ञापन
आज 90 बीएलए व 32 जिलाध्यक्षों के साथ बैठक
मंगलवार को बीके हरिप्रसाद, भूपेंद्र सिंह हुड्डा व राव नरेंद्र के नेतृत्व में सुबह 11 बजे 90 विधानसभा क्षेत्रों के लिए चयनित 90 बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) और एक बजे 32 जिलाध्यक्षों के साथ बैठक होगी। इसमें बूथ स्तर पर जिम्मेदारी देने, वोट चोरी रोकने की रणनीति बनाने और जिलाध्यक्षों के साथ भविष्य के रोडमैप पर चर्चा होगी। कार्यकारिणी गठन पर भी विचार-विमर्श होगा। अंत में राव नरेंद्र प्रेसवार्ता करके दो दिन के कार्यक्रमों की जानकारी देंगे।
पद संभालने से पहले पोस्टर विवाद
प्रदेशाध्यक्ष के रूटचार्ट वाले पोस्टर को लेकर सोमवार सुहग सोशल मीडिया पर विवाद उठ गया। दरअसल, पोस्टर में कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, सांसद राहुल गांधी, राष्ट्रीय मल्लिकार्जुन खरगे, सांसद प्रियंका गांधी, प्रभारी बीके हरिप्रसाद की तस्वीरें थीं। हरियाणा के किसी नेता की तस्वीर नहीं थी। थोड़ी देर बाद नया पोस्टर जारी किया गया। इसमें भूपेंद्र सिंह हुड्डा, कुमारी सैलजा, रणदीप सुरजेवाला और दीपेंद्र हुड्डा की तस्वीरें भी थीं।
एंट्री को लेकर पूर्व सांसद से धक्का-मुक्की
प्रदेश कार्यालय के हाल में एंट्री को लेकर पूर्व सांसद कैलाशो सैनी से कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धक्का-मुक्की कर दी। किसी तरह उनका परिचय बताकर पूर्व सांसद की एंट्री करवाई गई। यह वीडियो भी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
90 बीएलए में 19 विधायक, प्रत्याशी व अन्य सहयोगी
राहुल गांधी के निर्देशानुसार कांग्रेस ने 90 विधानसभा में 90 बीएलए की नियुक्ति कर दी। इनमें सभी 90 प्रत्याशियों को जिम्मेदारी देनी थी, जिसमें 19 विधायक और हारे प्रत्याशी और 18 विधायकों की ओर से उनके प्रतिनिधि को जिम्मेदारी मिली है।