{"_id":"6890d758ac6e690da60c6d19","slug":"ranking-grnoida-news-c-1-gnd1002-3246824-2025-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायतों के निस्तारण में नोएडा पुलिस प्रदेश में अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायतों के निस्तारण में नोएडा पुलिस प्रदेश में अव्वल
विज्ञापन
आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायतों के निस्तारण में नोएडा पुलिस प्रदेश में अव्वल
- कमिश्नरेट के 24 थानों ने हासिल किया प्रथम स्थान, सीएम कार्यालय से जारी हुई रिपोर्ट
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायतों के निस्तारण में जुलाई महीने में कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर ने प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है। जुलाई महीने की रैंकिंग में इस बार जिले के 24 थाने की रैंक पहली रही। मुख्यमंत्री कार्यालय की तरफ से जुलाई माह की मूल्यांकन रिपोर्ट सोमवार को जारी की गई। पुलिस कमिश्नर आईजीआरएस टीम को पुरस्कृत करेंगी।
आईजीआरएस एक ऑनलाइन पोर्टल है। इसे सरकार की तरफ से आम नागरिकों की शिकायतों व समस्याओं के समाधान के लिए बनाया गया है। पुलिस कमिश्नर की तरफ से आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायती पत्रों के त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए प्रत्येक शुक्रवार को समीक्षा की जाती है। इस प्रणाली का उद्देश्य नागरिकों को एक आसान और प्रभावी माध्यम प्रदान करना है। इसके माध्यम से वे अपनी शिकायतें दर्ज कर सकें और उनका त्वरित समाधान प्राप्त कर सकें। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह का कहना है कि इस प्रणाली के तहत गौतमबुद्धनगर का जुलाई माह में प्रथम रैंक आना एक उपलब्धि है।
इन थानों को मिली पहली रैंक
फेज दो, बीटा टू, इकोटेक थर्ड, सेक्टर-20, जेवर, सूरजपुर, दनकौर, सेक्टर-142, सेक्टर-49, बादलपुर, दादरी, बिसरख, रबुपुरा, नॉलेज पार्क, फेज थर्ड, सेक्टर-39, जारचा, फेज वन, सेक्टर-24, सेक्टर-126, इकोटेक वन, एक्सप्रेसवे, सेक्टर-58, और महिला थाना
विज्ञापन
इन थानों की रैंक रही खराब
सेक्टर-113,कासना, सेक्टर-63