फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Ranji Trophy: Haryana vs. Tripura match on 25th

रणजी ट्राॅफी : हरियाणा व त्रिपुरा के बीच मुकाबला 25 को

Wed, 22 Oct 2025 01:38 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Wed, 22 Oct 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
Ranji Trophy: Haryana vs. Tripura match on 25th
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। जिले के खेल प्रेमियों रोहतक में क्रिकेट का रोमांच देखने को मिलेगा। वे हरियाणा के क्रिकेटर को जिले में खेलता हुआ देख सकते हैं। रणजी ट्रॉफी में हरियाणा व त्रिपुरा के बीच 25 अक्तूबर को खेला जाएगा। यह मुकाबला चौधरी बंसीलाल स्टेडियम लाहली में खेला जाएगा। रोहतक के निशांत सिंधु पर नजरें रहेंगी।
रणजी ट्रॉफी के मुकाबले 15 अक्तूबर से शुरू हो चुके हैं। लाहली स्टेडियम में पहला मैच 25 अक्तूबर को हरियाणा और त्रिपुरा के बीच खेला जाएगा। इसके बाद टीम का दूसरा मुकाबला 8 नवंबर को हरियाणा और उत्तराखंड के बीच होगा।
विज्ञापन

तीसरा और इस साल का अंतिम मैच 16 नवंबर को हरियाणा और सर्विसेज के बीच खेला जाएगा। फिर लगभग दो माह बाद रणजी ट्रॉफी के मुकाबले दोबारा शुरू होंगे। 22 जनवरी 2026 को हरियाणा व असम के बीच मैच गुवाहाटी में खेला जाएगा। 29 जनवरी 2026 को फिर से लाहली में हरियाणा व बंगाल के बीच मैच खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



हरियाणा ने पहले मुकाबले में रेलवे को 96 रन से हराया था

पहले मुकाबले में हरियाणा ने रेलवे को 96 रन से हराया था। इसमें रोहतक के निशांत सिंधु ने शानदार गेंदबाजी करते हुए पांच विकेट लेकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। कैथल के पर्थ वत्स ने पहली पारी में अर्धशतक व दूसरी पारी में नाबाद 110 रन बनाए थे। इसके अलावा, गुरुग्राम के सुमित ने पांच व निखिल कश्यप ने 6 विकेट लिए थे।

मैदान की खासियत और रोमांचक मुकाबले की उम्मीद
चौधरी बंसीलाल स्टेडियम अपनी खासियतों के लिए जाना जाता है। मैदान की पिच अक्सर तेज गेंदबाजों को अच्छी मदद देती है और इस पर कम रन बनते हैं जिससे हर मैच में कांटे की टक्कर देखने को मिलती है। पिच का यह स्वभाव बल्लेबाजों के लिए बड़ी चुनौती पेश करता है और गेंदबाजों को अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए प्रेरित करता है जिससे दर्शकों को हर गेंद पर रोमांच का अनुभव होता है।




--------------
इन खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी नजरें

स्थानीय खिलाड़ियों पर सबकी खास नजरें रहेंगी। 2024 में हरियाणा और पंजाब के बीच हुए एक मैच में रोहतक के निशांत सिंधु ने पांच विकेट लेकर मैन ऑफ द मैच का खिताब जीता था। हरियाणा और केरल के बीच हुए दूसरे मैच में करनाल के अंशुल कंबोज ने 10 विकेट लेकर शानदार प्रदर्शन किया था। इस बार भी खिलाड़ियों से दमदार प्रदर्शन की उम्मीद है जो न सिर्फ टीम को जीत दिलाएगा बल्कि प्रशंसकों का दिल भी जीत लेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed