{"_id":"68cd550db14d1652b10637c0","slug":"ramleela-grnoida-news-c-23-1-lko1064-75664-2025-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: रामलीला में दिखेगा हाई वोल्टेज ड्रामा जब बिजली बाबू बनेंगे रावण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: रामलीला में दिखेगा हाई वोल्टेज ड्रामा जब बिजली बाबू बनेंगे रावण
विज्ञापन
- रावण का किरदार निभाएंगे बिजली विभाग के सहायक मैनेजर वहीं नारद व कैकेयी बनेंगे वकील दंपती
संवाद न्यूज एजेंसी
दादरी। लव कुश धार्मिक रामलीला कमेटी द्वारा दादरी में रामलीला मंचन में बिजली विभाग में तैनात सहायक मैनेजर मुकेश गोस्वामी रावण का किरदार निभा रहे हैं। जबकि कैकेयी का किरदार निभा रहीं रुचि गोस्वामी एवं नारद का किरदार रवि गोस्वामी एडवोकेट पति-पत्नी हैं। सीता का किरदार सीए की छात्रा वैष्णवी निभाएंगी।
रामलीला मंचन में निर्देशक संजन आर्य ने बताया कि 35 कलाकार किरदार का पाठ कर रहे हैं। जिसमें 8 महिला कलाकार शामिल हैं। गणेश वंदना और महालक्ष्मी नृत्य का शुभारंभ कर 20 सितंबर को लीला शुरू होगी। दशरथ का किरदार निभा रहे जेपीजी स्कूल के अध्यापक राहुल कुमार है। सुलोचना का किरदार निभा रहे दिल्ली स्कूल की प्रधानाचार्य अर्चना दीक्षित हैं। वहीं भारत और लक्ष्मण का किरदार निभा रहे संजन आर्य व पवन आर्या दोनों भाई हैं। जो फिल्म स्टार मुंबई में काम करते हैं। जबकि दशरथ का किरदार निभा रहे राहुल व खरदूषण का किरदार निभा भारत भूषण दोनों भाई हैं। जो दिल्ली में क्रिकेटर हैं।
लव कुश धार्मिक रामलीला कमेटी के अध्यक्ष पवन बंसल ने बताया कि लीला मंचन के लिए 120 फुट लंबाई और 30 फीट ऊंचाई का मंच तैयार किया है। परिसर में 30 सीसीटीवी कैमरे लगेंगे। एक अस्थाई पुलिस चौकी बनाई है। जिससे असामाजिक तत्वों पर निगरानी रख कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि पूर्व में वह भी मथुरा में राम का किरदार निभा चुके हैं। इस अवसर पर केशव गोयल उपस्थित रहे।