फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Ramleela festival concludes with Bharat Milap and the coronation ceremony.

Noida News: भरत मिलाप और राज्याभिषेक के साथ रामलीला महोत्सव संपन्न

Wed, 21 Oct 2026 07:41 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 21 Oct 2026 07:41 PM IST
विज्ञापन
Ramleela festival concludes with Bharat Milap and the coronation ceremony.
नोएडा (संवाद)। शहर में दस दिनों तक चले रामलीला महोत्सव का बुधवार को समापन हुआ। अंतिम दिन भरत मिलाप और भगवान श्रीराम के राज्याभिषेक के प्रसंगों का मंचन किया गया। सेक्टर-21ए स्थित नोएडा स्टेडियम, सेक्टर-62, सेक्टर-46 और सेक्टर-110 स्थित महर्षि आश्रम समेत विभिन्न स्थानों पर रामायण के प्रसंग प्रस्तुत किए गए। कहीं श्रीराम के अयोध्या लौटने और भरत से मिलन की झांकी दिखाई गई तो कहीं डांडिया नृत्य के साथ उत्सव का समापन हुआ।
विज्ञापन

सेक्टर-62 में श्रीराम मित्र मंडल की ओर से आयोजित रामलीला में भगवान श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण के वनवास से लौटकर अयोध्या पहुंचने का प्रसंग दिखाया गया। भरत मिलाप के दृश्य के माध्यम से भाइयों के प्रेम का संदेश दिया गया। इसके बाद भगवान श्रीराम का राज्याभिषेक हुआ। महिलाओं ने डांडिया नृत्य कर उत्सव में भाग लिया।
विज्ञापन

सेक्टर-21ए स्थित नोएडा स्टेडियम की रामलीला में भी भरत मिलाप, राजतिलक और भगवान श्रीराम के राज्याभिषेक का मंचन किया गया। सेक्टर-46 के रामलीला मैदान में श्रीराम के अयोध्या लौटने और भरत द्वारा बड़े भाई का स्वागत करने की झांकी प्रस्तुत की गई। इस दौरान समिति के सदस्यों को सम्मानित किया गया और कलाकारों को पुरस्कार दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेक्टर-110 स्थित महर्षि आश्रम में भी रामलीला के अंतिम दिन भरत मिलाप और राज्याभिषेक के प्रसंगों का मंचन हुआ। इसके बाद डांडिया उत्सव आयोजित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed