फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Rama, Lakshmana, and Sita departed for the forest.

Noida News: राम-लक्ष्मण-सीता ने किया वन प्रस्थान

Thu, 25 Sep 2025 02:43 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 25 Sep 2025 02:43 AM IST
विज्ञापन
Rama, Lakshmana, and Sita departed for the forest.
कुरुक्षेत्र। रामलीला का मंचन करते श्री रामलीला ड्रामाटिक क्लब के कलाकार। विज्ञप्ति
कुरुक्षेत्र। श्री रामलीला ड्रामाटिक क्लब की ओर से पुराना बस स्टैंड के नजदीक शहीद मदन लाल ढींगड़ा पार्क में पांचवें दिन राम वनवास प्रसंग के दृश्यों में कैकेयी-दशरथ संवाद, राम-कौशल्या संवाद, लक्ष्मण और सीता का राम संग वन जाने का निर्णय और राम-लक्ष्मण-सीता का वनवासी वेशभूषा में वन प्रस्थान दिखाया गया।
विज्ञापन

मंचन से पूर्व सभी पदाधिकारियों की ओर से श्रीराम आरती की गई। संरक्षक धर्म चंद गांधी ने कहा कि भगवान राम के धरती पर अवतरण का उद्देश्य ही वनगमन है, क्योंकि बिना वन में जाए वह दुष्टजनों का संहार कैसे करते। भगवान राम के चरित्र का जितना भी अध्ययन किया जाए, उतना ही ज्यादा जानने का मन होता है। प्रधान जितेंद्र ललित ने बताया कि रामलीला मंचन में महेंद्र ठाकुर ने कौशल्या, डाॅ. मोहन तनेजा ने दशरथ, भरत तनेजा ने राम, हर्ष गाबा ने लक्ष्मण, रणजीत ने कैकेई, विकास कुमार ने सीता, राहुल ने सुमित्रा और पीयूष गाबा ने मंत्री सुमंत का अभिनय किया। कोषाध्यक्ष राजेंद्र गाबा ने पर्दे के पीछे संवाद अदायगी में सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed