फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Ram temple made of flowers, glimpse of Ayodhya's supernatural power seen

Noida News: फूलों से बना राम मंदिर, अयोध्या की अलौकिकता की झांकी दिखी

Sat, 24 Feb 2024 02:15 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 24 Feb 2024 02:15 AM IST
विज्ञापन
Ram temple made of flowers, glimpse of Ayodhya's supernatural power seen
सेक्टर-21 ए स्थित नोएडा स्टेडियम में पुष्प प्रदर्शनी शुरू, फूलों की खुशबू हुआ गुलजार
विज्ञापन




माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। पुर रम्यता राम जब देखी। हरषे अनुज समेत बिसेषी।। बापीं कूप सरित सर नाना। सलिल सुधासम मनि सोपाना।। तुलसीदास ने रामचरितमानस में जनकपुरी की जिस अलौकिक शोभा का वर्णन किया है। उसका एक प्रतिरूप इन दिनों नोएडा स्टेडियम में लगी पुष्प प्रदर्शनी में भी दिखाई दे रहा है। विभिन्न प्रजातियों के फूलों से बनाया गया राम मंदिर शुक्रवार से शुरू हुई इस प्रदर्शनी का विशेष आकर्षण है।

वहीं हिरन, धनुष, ओम और श्रीराम की चरण पादुका भी आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। राम मंदिर की प्रदर्शनी लगाने वाली गाजियाबाद की शालिनी अग्रवाल बताती हैं कि इस मॉडल को 50 लोगों ने 10 दिन में तैयार किया है। इस बार राम मंदिर से अच्छा और विशेष किसी के लिए कुछ नही है। तो सोचा क्यों न इसके मॉडल को फूलों से प्रदर्शित किया जाए। वहीं, यहां लोग भी इसे देखने के लिए खासी संख्या में जुट रहे हैं। प्रदर्शनी में घरेलू कचरे को काले सोने (ऑर्गेनिक खाद) में बदलने की विधि भी समझाई जा रही है। बचपन से ही वातावरण व पौधों का प्रेम और महत्व समझाने के लिए स्कूली बच्चों को भी पौधरोपण सिखाया जा रहा है।
विज्ञापन


उद्यान प्रेमियों के लिए 60 से अधिक स्टॉल

पुष्प प्रदर्शनी में 60 से अधिक स्टॉल उद्यान प्रेमियों के लिए लगाई गई है। इसमें 35 नर्सरी हैं और कुछ तो कलिम्पोंग और भीमताल से आ रहे है। बीज, खाद, पौध, खेती के औजार, उद्यान का सजावटी सामान, कीटनाशक गमले हैं। विभिन्न वर्गों में लगभग 350 एन्ट्री हैं। मुख्य आकर्षण उद्यान व लैण्ड स्केपिंग प्रतियोगिता, सब्जियों पर नक्काशी कला है। वहीं, प्राधिरकरण के उद्यान विभाग द्वारा स्पॉट गार्डन श्रेणी में जैपेनिज गार्डन भी तैयार किया गया है। जो इस पुष्प प्रदर्शनी का मुख्य आकर्षण रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


------------------

सीईओ ने किया उद्घाटन

शुक्रवार को नोएडा प्राधिकरण के सीईओ लोकेश एम ने इसका उद्घाटन किया। इसके बाद उन्होंने स्टॉलों पर जाकर उनका निरीक्षण किया और कई फूलों की प्रजातियों को प्राधिकरण की नर्सरी में तैयार करने के लिए विभाग के अधिकारियों से कहा। शाम के समय यहां विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया। प्रदर्शनी का अवलोकन सुबह 10 बजे से शाम आठ बजे तक किया जा सकता है। इस वर्ष प्रदर्शनी की थीम स्टॉक पुष्प है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed