फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Ram temple and Braj Jhalak will be seen in UP Day programs

यूपी दिवस के कार्यक्रमों में दिखेगी राम मंदिर और ब्रज झलक

Fri, 08 Jan 2021 12:56 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jan 2021 12:56 AM IST
विज्ञापन
Ram temple and Braj Jhalak will be seen in UP Day programs
यूपी दिवस के कार्यक्रमों में दिखेगी राम मंदिर और ब्रज झलक
विज्ञापन

नोएडा/ग्रेटर नोएडा। जिला प्रशासन, उत्तर प्रदेश दिवस को नोएडा में लखनऊ से बेहतर तरीके से मनाने की तैयारी में लगा है। नोएडा के शिल्प हाट में होने वाले कार्यक्रमों में लोगों को अयोध्या के राम मंदिर की झलक देखने को मिलेगी वहीं ब्रज की संस्कृति से रू-ब-रू होने का भी मौका मिलेगा। इन्हें लेकर जल्द ही यूपी दिवस की थीम तैयार की जाएगी।
कलेक्ट्रेट स्थित कार्यालय में बृहस्पतिवार को आयोजित प्रेसवार्ता में जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने बताया कि 24 से 26 जनवरी तक नोएडा के सेक्टर-33 स्थित शिल्प हाट में यूपी दिवस मनाया जाएगा। यहां होने वाले कार्यक्रमों में लोगों को प्रदेश की संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी। नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना प्राधिकरण के महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट भी लोगों को देखने को मिलेंगे। जिन उद्यमियों ने अच्छा किया है, उनको भी कार्यक्रम में शामिल किया जाएगा। राम मंदिर का मॉडल भी प्रदर्शित होगा। डीएम ने बताया कि ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ की अध्यक्षता में एक समिति, कार्यक्रम को सफल बनाने की रूपरेखा तैयार करेेगी।
विज्ञापन

कृषि, औद्योगिक उत्पादों की जानकारी मिलेगी, स्वादिष्ट व्यंजन भी होंगे
यूपी दिवस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी नोएडा आएंगे। 24 से 26 जनवरी तक शिल्प हाट में लोगों को कृषि और औद्योगिक उत्पादों के बारे में जानने का मौका मिलेगा वहीं खानपान के लिए विभिन्न जिलों के मशहूर पकवान भी उपलब्ध होंगे। नोएडा प्राधिकरण के एक अधिकारी ने बताया कि शिल्प हाट में एक जिला एक उत्पाद योजना के तहत कृषि, खानपान और औद्योगिक उत्पादों के स्टाल लगाए जाएंगे। इनमें प्रदेश के चर्चित उत्पाद ही शामिल किए जाएंगे। अलग-अलग जिलों के मशहूर और अधिक उगाए जाने वाले खाद्यान्न के स्टाल भी लगाए जाएंगे। प्रदेश के विभिन्न चर्चित औद्योगिक उत्पादों के स्टाल संबंधित शहर या जिले के नाम के साथ लगाए जाएंगे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed