फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Ram devotees from America, Canada, Australia and Europe reached the Mahayagna

Noida News: महायज्ञ में अमेरिका, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया और यूरोप से पहुंचे राम-भक्त

Tue, 25 Nov 2025 07:37 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 25 Nov 2025 07:37 PM IST
विज्ञापन
Ram devotees from America, Canada, Australia and Europe reached the Mahayagna
सेक्टर-110 के रामलीला मैदान में आयोजित भारत उत्कर्ष महायज्ञ में दी आहुति
विज्ञापन

नोएडा। सेक्टर-110 के रामलीला मैदान में आयोजित भारत उत्कर्ष महायज्ञ का समापन मंगलवार को हुआ। इसमें 11 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। इनमें देश के अलग-अलग राज्यों के अलावा अमेरिका, कनाडा, मॉरीशस, नेपाल, फिजी, ऑस्ट्रेलिया और कई यूरोपीय देशों के भक्त शामिल हैं। मीडिया प्रभारी शिवम यादव ने बताया कि अंतिम दिन अयोध्या में राम मंदिर पर ध्वजारोहण के ऐतिहासिक क्षण के साथ ही यहां 108 कुंडीय यज्ञ में पूर्णाहुति दी गई। जैसे ही ध्वजारोहण का संदेश नोएडा पहुंचा, महायज्ञ परिसर जय श्री राम के उद्घोष से गूंज उठा और पूरा वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से भर गया।

विदेशी भक्तों ने सनातन को समझा
इस कार्यक्रम में ऑस्ट्रेलिया से आए भक्तों के एक समूह ने विशेष रूप से ध्यान आकर्षित किया। जॉन सिमंस ने कहा, ‘मैं भगवान राम का भक्त हूं। इतने विशाल यज्ञ में शामिल होना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। यहां बैठकर अलग ही ऊर्जा का अनुभव हुआ।’ उनके साथ मार्टिना, ओइहान सिमंस, माइल्स फिशर, मुस्तफा नूरिस्तानी, करेन वार्नर, हीथर बार्बर और क्रिस्टीना मूनी ने भी वैदिक विधि से पूजा की। मार्टिना ने भावुक होकर कहा कि मन की शांति कैसी होती है, आज समझ आया। जैसे सकारात्मक ऊर्जा मेरे भीतर जाग गई हो।
विज्ञापन




राष्ट्रीय गौरव का क्षण : यज्ञ के दौरान राघवाचार्य ने रामकथा सुनाई। पूरे परिसर में वैदिक मंत्रों की ध्वनि, दीपों की रोशनी और लगातार हो रहे जयघोष ने वातावरण को दिव्यता से भर दिया। आयोजक समिति ने बताया कि 10 दिनों तक लाखों लोगों के लिए प्रसाद और भंडारे की व्यवस्था की गई। महर्षि संस्थान के अध्यक्ष अजय प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि अयोध्या में ध्वजा फहरने और नोएडा में राम तारक यज्ञ की पूर्णाहुति से पूरे देश में भक्ति और विश्व शांति का संदेश फहरा है। यह दिन राष्ट्रीय गौरव का क्षण है। संस्थान के उपाध्यक्ष राहुल भारद्वाज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राम मंदिर ट्रस्ट का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed