फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   rakesh singh got one year extension

Noida News: राकेश सिंह को यमुना प्राधिकरण के सीईओ पद पर मिला सेवा विस्तार

Wed, 30 Sep 2026 11:23 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
rakesh singh got one year extension
राकेश सिंह को यमुना प्राधिकरण के सीईओ पद पर मिला सेवा विस्तार
विज्ञापन


ग्रेटर नोएडा। यमुना प्राधिकरण के सीईओ राकेश कुमार सिंह को एक साल के लिए योगी सरकार ने सेवा विस्तार दिया है। आईएएस अधिकारी राकेश सिंह यमुना प्राधिकरण के साथ नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड के भी सीईओ बने रहेंगे। बुधवार की देर रात औद्योगिक विकास विभाग ने उनके यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) और नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (नायल) के सीईओ के पद पर एक वर्ष का पुनर्नियोजन (सेवा विस्तार) का आदेश जारी कर दिया। 30 सितंबर को उनका एक साल के सेवा विस्तार का कार्यकाल पूरा हो गया था। यह दूसरी बार है जबकि उन्हें यह सेवा विस्तार दिया गया है। अहम है कि नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के कॉमर्शियल ऑपरेशन शुरु कराने में उनकी अहम भूमिका रही। उनके सीईओ बनने के बाद से यमुना सिटी में कई उद्योगों में उत्पादन शुरू हुए। नए अर्बन सेंटर पर काम शुरू करने की दिशा में यमुना प्राधिकरण बढ़ा। इस साल करीब 200 उद्योग क्रियाशील बनाए जाने का लक्ष्य भी उन्होंने तय किया हुआ है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed